एक्सप्लोरर
'टाइगर जिंदा है' में कैटरीना करेंगी एक्शन और घुड़सवारी करते दिखेंगे सलमान खान, देखें Video और तस्वीरें
इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं और उन्होंने ने ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है और जिसमें सलमान घुड़सवारी की ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आईफा अवॉर्ड में शिरकत करने के बाद अब अपन अपकमिंग फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की तैयारी में जुट गए हैं. इस फिल्म में सलमान खान घुड़सवारी करते नज़र आएंगे. सलमान ने इसके लिए घुड़सवारी की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. यहां देखें-
इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं और उन्होंने ने ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की है और जिसमें सलमान घुड़सवारी की ट्रेनिंग लेते नजर आ रहे हैं. सलमान अभी मोरेक्को में हैं और वहीं पर इस फिल्म की शूटिंग हो रही है. अली अब्बास ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि इस फिल्म के शूटिंग की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है. यहां देखें-
इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी हैं. ये दोनों सितारे आईफा खत्म करने के बाद मोरक्को पहुंच चुके हैं. यह पहली बार नहीं है, जब सलमान और कैटरीना साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले दोनों ‘एक था टाइगर’, ‘युवराज’, ‘मैंने प्यार क्यों किया?’ और ‘पार्टनर’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ एक्शन करती भी नज़र आएंगी. कुछ दिनों पहले कैटरीना के ट्रेनिंग की कुछ तस्वीरें भी देखने को मिली थीं.Action#preprations #full#flow #tomstruthers & team @tigerzindahai #shoot begins tmrw :) A post shared by ali (@aliabbaszafar) on
कुछ दिनों पहले ही अली अब्बास जफर ने इस बारे में बताते हुए कहा, ‘‘इस फिल्म में एक अलग तरह के एक्शन की दरकार थी और इसे करना एक चुनौती था. फिल्म में एक्शन, समकालीन और अंतरराष्ट्रीय स्तर का मानक का है.’’
बता दें कि ‘टाइगर जिंदा है’ के निर्माताओं ने स्टंट निर्देशक टॉम स्ट्रथर्स को लिया है जो ‘इंसेप्शन’ और ‘द डार्क नाइट’ में अपने काम के लिए जाने जाते हैं. और पढ़ें




















