एक्सप्लोरर

दिग्गज असमी अभिनेता Nipon Goswami का निधन, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जताया शोक

Nipon Goswami Passed Away: असम के दिग्गज एक्टर निपोन गोस्वामी का निधन हो गया है. उन्होंने असमी फिल्म ‘पियोली फुकान’ से बतौर चाइल्डआर्टिस्ट इंडस्ट्री में कदम रखा था.

Nipon Goswami Passed Away: दिग्गज असमी अभिनेता निपोन गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. निपोन गोस्वामी 80 साल के थे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने परिवार के प्रति गहन संवेदनाएं व्यक्त कीं. हिमंत विश्व शर्मा ने बतौर बाल कलाकार गोस्वामी के साथ काम किया था.

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने जताया शोक

उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘‘मैं असम के सदाबहार अभिनेता के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं. मुझे फिल्म ‘कोकादेउता नाती आरु हाती’ की शूटिंग के दौरान उनसे निकटता से जुड़ने का गौरव हासिल हुआ था.’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कई असमी फिल्मों में गोस्वामी की निभाई संवेदनशील भूमिकाएं लोगों के मन में हमेशा जीवित रहेंगी और फिल्म उद्योग में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.

निपोन गोस्वामी का करियर

बता दें कि निपोन के परिवार में बेटा और बहू हैं. उनकी पत्नी की 2015 में मृत्यु हो गई थी. गोस्वामी का जन्म तेजपुर में हुआ था और उनके पिता एक अभिनेता तथा मां गायिका थीं. गोस्वामी ने असमी फिल्म ‘पियोली फुकान’ से बतौर बाल कलाकार अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. गोस्वामी भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे में सुभाष घई, शत्रुघ्न सिन्हा और नवीन निश्चल के क्लासमेट थे.

उन्होंने असमी फिल्म ‘संग्राम’ से मुख्य अभिनेता के तौर पर अपने फिल्मी करियर का आगाज किया और इसके बाद एक और सुपर हिट फिल्म ‘डॉ. बेजबरुआ’ में नजर आए. गोस्वामी ने असमी भाषा की 50 फिल्मों में अभिनय किया. ‘मुकुता’, ‘संध्या राग’, ‘अजोली नोबोउ’, ‘अपारुपा’, ‘घर संगसार’, ‘कोकादेउता नाती आरु हाती’, ‘सिराज’, ‘देउतार बिया’, ‘बैभव’, ‘हिया दीया निया’, ‘जोन ज्वोले कोपालात’, ‘जोनाकी मोन’, ‘मीठा मीठा लोगोनोत’, ‘कादम्बरी’ और ‘मोरिसिका’ उनकी प्रमुख फिल्मों में शुमार हैं.

हिंदी फिल्मों में भी किया काम

गोस्वामी की आखिरी असमी फिल्म रजनी बर्मन निर्देशित ‘लंकाकांड’ थी. उन्होंने कल्पना लाजमी की ‘दमन’, भाबेंद्रनाथ सैकिया की ‘काल संध्या’ और राजकुमार कोहली की ‘विरोधी’ समेत सात हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया था. गोस्वामी असम के विशिष्ट मोबाइल थिएटर से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और पिछले कुछ वर्षों में वह थिएटर कंपनियों अबाहन, कोहिनूर, हेंगुल और शकुंतला का हिस्सा रहे. उन्होंने ‘ऋतु आहे ऋतु जाए’ समेत कुछ टीवी शोज में भी काम किया था.

वहीं केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी निपोन के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि असमी फिल्म उद्योग के एक उज्ज्वल सितारे के निधन ने राज्य के लोगों को स्तब्ध कर दिया है.

ये भी पढ़ें

Thank God vs Ram Setu: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों का बुरा हाल, जानिए किसने कितनी की कमाई

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget