एक्सप्लोरर

मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का हुआ अंतिम संस्कार, नदारद रहे बॉलीवुड के मशहूर चेहरे

विद्या सिन्हा ने 'रजनीगंधा', 'पति, पत्नी और वो', 'छोटी सी बात' जैसी फिल्मों में अपनी सादगी भरे किरदारों के लिए लोकप्रियता पाई और बाद‌ में उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया.

 

मुंबई: अपने‌ जमाने की मशहूर अभिनेत्री रहीं विद्या सिन्हा का आज मुंबई के ओशिवारा स्थित विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया गया. विद्या का फेफड़े और दिल की गंभारी बीमारी के कारण आज दोपहर करीब 1 बजे निधन हुआ. वो 72 साल की थीं.

विद्या सिन्हा ने दोपहर एक बजे अंतिम सांस ली. अस्पताल की तमाम प्रकियाओं के बाद दोपहर 3.45 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके वर्सोवा स्थिर घर पर ले जाया गया, जहां उनके करीबी लोगों, रिश्तेदारों और सह-कलाकारों ने उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें नम आंखों से विदाई दी. इस मौके पर टीवी सीरियल 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' के कलाकार मोहित मलिक और अंजलि आनंद भी विद्या सिन्हा के अंतिम दर्शन‌ करने पहुंचे. बता दें कि इस सीरियल में मोहित मलिक और अंजलि आनंद विद्या सिन्हा के बेटे और बहू का रोल निभा रहे थे और दोनों ही विद्या सिन्हा‌ के बेहद करीब थे.

तकरीबन 6.30 बजे के आसपास विद्या सिन्हा का पार्थिव शरीर ओशिवरा के विद्युत श्मशान‌ गृह पहुंचा और तमाम विधियों को निभाने के बाद 6.30 और 7.30 बजे के बीच उनकी अंत्येष्टि कर दी गई.

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड का कोई जाना माना नाम उन्हें अंतिम विदाई देने नहीं पहुंचा. घर पर अंतिम दर्शन करने के बाद मोहित और अंजलि एक बार फिर शवदाह गृह पहुंचे. दोनों के अलावा यहां पहुंचने वाले अन्य नामों में कॉमेडियन सुनील पाल और फिल्म व टीवी अभिनेता अयूब खान के नाम प्रमुख हैं.

विद्या सिन्हा ने 'रजनीगंधा', 'पति, पत्नी और वो', 'छोटी सी बात' जैसी फिल्मों में अपनी सादगी भरे किरदारों के लिए लोकप्रियता पाई और बाद‌ में उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया.

बता दें कि विद्या सिन्हा का पिछले 8 दिनों से मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में इलाज चल रहा था और उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी. ऐसी हालत में, पहली शादी के दौरान विद्या सिन्हा द्वारा गोद ली गई बेटी जाह्नवी लगातार उनकी देखभाल कर रही थीं और अंतिम क्रिया के दौरान भी उन्होंने अपनी तमाम जिम्मेदारियां निभाईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
200% से ज्यादा प्रॉफिट कमाया, अमिताभ की 'नमक हलाल' को पछाड़ 1982 की ब्लॉकबस्टर बनी थी ये फिल्म
2 करोड़ की लागत और 750% शुद्ध मुनाफा, सनी-जैकी की इस फिल्म ने थर्राया था बॉक्स ऑफिस
2 करोड़ की लागत और 750% शुद्ध मुनाफा, सनी-जैकी की इस फिल्म का आया था तूफान
मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
मां श्रीदेवी के निधन से टूट गई थीं जाह्नवी कपूर, तो लंदन से पढ़ाई छोड़ आए गए थे बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया
'ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और...' एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप
'ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और...' एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget