एक्सप्लोरर

वीरे दी वेडिंग' के विरोधियों को बॉक्स ऑफिस से मिला करारा जवाब, जानें 4 दिनों का कलेक्शन

इस फिल्म ने सोमवार को भी 6.04 करोड़ कमाई की. चुकि ये कामकाजी दिन है इस लिहाज से इसे अच्छा माना जा रहा है.

नई दिल्ली: फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बोल्ड कंटेट को लेकर बवाल तो मचा हुआ है लेकिन फिल्म लोगों की काफी पसंद आ रही है. ये हम नहीं बल्किल कमाई के आंकड़े कर रहे हैं. सोनम कपूर, करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर ये फिल्म कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम ही नहीं ले रही है.  चार दिनों में फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है. इस फिल्म ने सोमवार को भी 6.04 करोड़ कमाई की. चुकि ये कामकाजी दिन है इस लिहाज से इसे अच्छा माना जा रहा है. फिल्म की कमाई ने अब विरोधियों का मुंह बंद कर दिया है.

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने कमाई के आंकड़े जारी किए हैं और बताया है कि इस फिल्म ने अपना मंडे टेस्ट पास कर लिया है. इस फिल्म ने पहले दिन 10.70 करोड़, दूसरे दिन 12.25 करोड़, तीसरे दिन 13.57 करोड़ और चौथे दिन 6.04 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर ये फिल्म चार दिनों में 42.56 करोड़ की कमाई कर ली है. 

इस फिल्म को भारत में कुल 2177 और विदेशों में 470 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कुल मिलाकर ये फिल्म 2647 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है.

इस फिल्म के विषय को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. खासकर स्वरा भास्कर को फिल्म के एक सीन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. उस सीन में स्वरा भास्कर मास्टरबेशन करती हुईं दिखाईं गई हैं. ट्रोल करने वालों को स्वरा ने आज करारा जवाब  दिया है. यहां पढ़ें- 'मास्टरबेशन' सीन को लेकर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर, जवाब से कर दी सबकी बोलती बंद

इस फिल्म की कमाई से पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है. 'वीरे दी वेडिंग' को शशांक घोष ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को तीन स्टार देते हुए एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में लिखा है, ''फिल्म आपको एक स्ट्रॉन्ग मैसेज देती है ये जिंदगी आपकी है और आपको इसे अपने बूते और अपनी शर्तों पर जीना है. इसके अलावा फिल्म में हर उस बोल्ड मुद्दे पर बात की गई है जो समाज में मौजूद तो है लेकिन कोई उसके बारे में न तो बात करता दिखता है और न ही उसे एक्सेप्ट करते हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget