एक्सप्लोरर

शाहरुख खान को बड़ी राहत, वडोदरा स्टेशन भगदड़ मामले में SC ने HC के फैसले को सही ठहराया

Relief For Shah Rukh Khan: कांग्रेस के स्थानीय नेता जितेंद्र सोलंकी ने वडोदरा की एक कोर्ट में शाहरुख खान के खिलाफ शिकायत की थी. इस मामले में हाई कोर्ट ने पहले ही मामले को रद्द करने का फैसला दिया था.

Relief For Shah Rukh Khan: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को पांच साल पुराने भगदड़ में हुई एक मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. साल 2017 में फिल्म रईस के प्रमोशन के दौरान गुजरात के वडोदरा रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से एक शख्स की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे. इसे लेकर कांग्रेस नेता जितेंद्र सोलंकी ने स्थानीय कोर्ट में शिकायत दर्ज की थी.

जितेंद्र सोलंकी ने वडोदरा की कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि शाहरुख ने फिल्म के नाम वाली टीशर्ट और दूसरी प्रचार सामग्री भीड़ की तरफ उछाली. इसी वजह से हादसा हुआ. वडोदरा कोर्ट से जारी समन को शाहरुख खान ने गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती दी. इस साल अप्रैल में हाई कोर्ट ने मामला रद्द कर दिया.

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अभिनेता अपनी फिल्म का प्रचार आधिकारिक अनुमति लेकर कर रहे थे. वहां भगदड़ मचने के कई कारण रहे. किसी एक व्यक्ति को ज़िम्मेदार ठहरा देना सही नहीं होगा. स्टेशन पर मौजूद रेलवे स्टाफ, पुलिस, यहां तक कि घायल हुए किसी व्यक्ति ने भी उनके खिलाफ शिकायत नहीं की. ये शिकायत एक ऐसे व्यक्ति ने दर्ज करवाई जो वहां मौजूद नहीं था.

हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ जितेंद्र सोलंकी सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, लेकिन जस्टिस अजय रस्तोगी और सी टी रविकुमार ने उनकी अपील खारिज कर दी.

क्या था पूरा मामला?

साल 2017 में शाहरुख खान अपनी फिल्म रईस के प्रमोशन के लिए ट्रेन के ज़रिए मुंबई से दिल्ली के लिए निकले थे. उनकी ट्रेन रास्ते में कई स्टेशनों पर रुकी, जिसमें शाहरुख ने फिल्म का प्रमोशन किया. गुजरात के वडोदरा में भी ट्रेन रुकी और शाहरुख की एक झलक पाने के लिए वहां भीड़ उमड़ पड़ी. देखते ही देखते वहां भगदड़ की स्थिती बन गई, जिसमें फरीद खान नाम के एक शख्स की जान चली गई. उस वक्त कुछ लोग इसमें घायल भी हुए थे. फरीद अपने किसी रिश्तेदार को स्टेशन पर छोड़ने आए थे, लेकिन उनकी मौत हो गई.

पुलिस की लाठीचार्ज से मची थी भगदड़

स्टेशन पर आए हज़ारों फैंस शाहरुख को देखना चाहते थे. भीड़ काबू से बाहर होने लगी थी तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसके बाद भगदड़ मच गई और फरीद खान उसकी चपेट में आ गए. बेहोश फरीद खान को पहले स्टेशन पर ही होश में लाने की कोशिश की, लेकिन फरीद खान को होश नहीं आया. फिर जल्दी उन्हें प्लेटफॉर्म से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया.

शाहरुख ने जताया था दुख

प्रमोशन के दौरान हुई शख्स की मौत से शाहरुख काफी दुखी हुए थे. उन्होंने उस वक्त कहा था, "मैं फरीद खान की मौत से बेहद दुखी हूं. वडोदरा में मौजूद क्रिकेटर इरफान पठान और उनके भाई यूसूफ पठान को मैंने फरीद खान के परिवार की हर मुमकिन मदद करने के लिए कहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
सनी देओल ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, भेंट की राम लला की मूर्ति
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget