एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में ‘पद्मावत’ की रिलीज पर बोले सीएम योगी, ‘मैं भविष्यवक्ता नहीं’

उत्तर प्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कल मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भविष्यवक्ता नहीं हैं.

नई दिल्ली: संजयलीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्मावत' 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. इस घोषणा के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में फिल्म की रिलीज को लेकर कुछ नहीं कहा.

उत्तर प्रदेश में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कल मीडियाकर्मियों द्वारा सवाल पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भविष्यवक्ता नहीं हैं.

पिछले साल नवंबर में गोरखपुर आये योगी ने आरोप लगाया था कि अभिनेताओं को धमकियां देने वालों की बात की जाए तो भंसाली उनसे कम दोषी नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई कार्रवाई होती है तो दोनों पक्षों के खिलाफ होगी.

योगी ने कहा था कि भंसाली जनभावनाओं से खेलने के आदी हो चुके हैं. राज्य सरकार ने कहा था कि जब तक फिल्म के कुछ विवादास्पद हिस्से हटाये नहीं जाते, इसका प्रदर्शन नहीं होने दिया जाएगा. फिल्म का नाम पहले ‘पद्मावती’ था लेकिन अब इसका नाम बदलकर ‘पद्मावत’ कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसी को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है. चाहे संजय लीला भंसाली हों या फिर कोई अन्य. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर कलाकारों को धमकी देने वाले दोषी हैं तो भंसाली भी कम दोषी नहीं हैं.' फिल्म 16वीं सदी के सूफी कवि मलिक मुहम्मद जायसी के महाकाव्य ‘पद्मावत’ और राजपूत रानी पद्मावती पर आधारित है.

पद्मावती और अलाउद्दीन खिलजी के बीच रुमानी सपने के दृश्य को लेकर फैली अफवाहों के बाद विभिन्न राजपूत एवं अन्य संगठनों ने इतिहास से छेड़छाड़ और जन भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए राजस्थान सहित देश के अन्य हिस्सों में फिल्म के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया था. इतिहासकार हालांकि इस बारे में एकमत नहीं हैं कि रानी पद्मावती का अस्तित्व था.

मध्य प्रदेश और राजस्थान के बाद गुजरात तीसरा ऐसा राज्य हो गया है, जिसने इस विवादित बॉलीवुड फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाई है.

फिल्म में रानी पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया है. शाहिद कपूर महाराज रतन सिंह और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jailer 2 Box Office Day 1 Live Updates: रजनीकांत की 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 7.30 बजे तक 41 करोड़ के हुई पार
Live Updates: 'जेलर 2' करेगी बंपर ओपनिंग! 7.30 बजे तक 41 करोड़ के हुई पार
15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में हैं इमरान खान, बराक ओबामा को दे चुके हैं वोट
15 साल से इंडियन पासपोर्ट के इंतजार में इमरान, बराक ओबामा को दे चुके वोट
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में
हॉरर-रोमांस और एक्शन का मिलेगा फुल पैकेज, 15 दिनों में थिएटर में रिलीज होंगी 11 धांसू फिल्में
फिल्मों में ड्रामा, असल जिंदगी में शांत हैं आदित्य धर, यामी गौतम ने बताई लव स्टोरी
फिल्मों में ड्रामा, असल जिंदगी में शांत हैं आदित्य धर, यामी गौतम ने बताई लव स्टोरी

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकितं भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget