एक्सप्लोरर

Ustad Bhagat Singh First Review Out: आ गया 'उस्ताद भगत सिंह' का पहला रिव्यू, ‘पैसा वसूल है’ पवन कल्याण की फिल्म

Ustaad Bhagat Singh First Review: पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म उस्ताद भगत सिंह सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब इसका फर्स्ट रिव्यू भी आ गया है.

पवन कल्याण की तेलुगु एक्शन एंटरटेनर 'उस्ताद भगत सिंह' साल की मच अवेटेड फिल्म है. रिलीज से पहले ही फैंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखी जा रही है. यह फ़िल्म 19 मार्च, 2026 को  उगादी के त्योहार के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. वहीं फिल्म के प्रीमियर में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट रिव्यू वायरल होना शुरू हो गया है. जानते हैं ये फिल्म कैसी है? 

'उस्ताद भगत सिंह' का फर्स्ट रिव्यू आउट
बता दें कि 11 मार्च को, ट्रेड एनालिस्ट उमेर संधू ने अपने एक्स अकाउंट पर 'उस्ताद भगत सिंह' का फर्स्ट रिव्यू आउट हो गया है. अपना रिएक्शन शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "पवन कल्याण का एंट्री सीन पैसा वसूल है! ओवरसीज स्क्रीनिंग उस्ताद भगत सिंह देख रहा हूं!"

 

एडवांस बुकिंग का क्रेज 120 करोड़ रुपये के पार
रिलीज से पहले ही, 'उस्ताद भगत सिंह' ने एडवांस बुकिंग के जरिए जबरदस्त बिजनेस किया है. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तेलुगू भाषी इलाकों में पहले ही बड़ी संख्या में टिकट बेचे हैं, और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्यों में एडवांस बुकिंग से लगभग 120 करोड़ रुपये कमाए हैं.

आंध्र प्रदेश में टिकट की कीमतें बढ़ाने की मंज़ूरी मिली
फिल्म की रिलीज से पहले, 123 तेलुगु  वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश सरकार ने 'उस्ताद भगत सिंह' के लिए टिकट की कीमतों में अस्थायी बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है. रिवाइज कीमतों की कंफर्मेशन करने वाला एक नया सरकारी आदेश भी ऑनलाइन सामने आया है. आदेश के मुताबिक, सिंगल-स्क्रीन थिएटर टिकट की कीमतों में 100 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकते हैं, जिसमें जीएसटी भी शामिल है. इसके साथ ही, टिकट की नई दर 247 रुपये हो जाएगी.

मल्टीप्लेक्स थिएटरों के लिए, टिकट की कीमतें जीएसटी सहित 125 रुपये तक बढ़ाई जा सकती हैं. मल्टीप्लेक्स का नया किराया 302 रुपये होगा. टिकट की ये बढ़ी हुई कीमतें 19 मार्च से शुरू होकर दस दिनों तक लागू रहेंगी.

सुबह-सुबह की स्क्रीनिंग के लिए 'बेनिफिट शो' की योजना
उसी सरकारी आदेश के अनुसार, फिल्म के आधिकारिक रिलीज़ से पहले कोई 'प्रीमियर शो' नहीं होगा. इसके बजाय, रिलीज के दिन ही एक स्पेशल 'बेनिफिट शो' दिखाया जाएगा. यह बेनिफिट शो 19 मार्च को होगा. यह सुबह 4 बजे से 5 बजे के बीच शुरू होगा. इस स्पेशल शो के लिए टिकट की कीमत जीएसटी सहित 500 रुपये तय की गई है. इसके अलावा, थिएटरों को रिलीज के पहले दस दिनों तक रोज पांच शो दिखाने की अनुमति दी गई है.

दिलचस्प बात यह है कि यह प्रोजेक्ट शुरू में 26 मार्च को रिलीज होने वाला था. बाद में मेकर्स ने रिलीज की तारीख एक हफ्ता पहले करने का फैसला किया, जिससे यह प्लानिंग से पहले ही थिएटरों में आ गई. हरीश शंकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रीलीला, राशि खन्ना और आर. पार्थिबन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. दूसरी ओर, पवन कल्याण की पिछली फिल्म 'ओजी' थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनी साल की चौथी सबसे बड़ी कॉलीवुड फिल्म
'आवारापन 2' की आंधी के आगे इस साउथ फिल्म का कमाल, बनाया तगड़ा रिकॉर्ड
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget