एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर 'उरी' ने किया सर्जिकल स्ट्राइक, चार दिनों में कमाई 46 करोड़ के पार

Uri Box Office Collection: फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और रेटिंग भी अच्छी मिली है. इस फिल्म ने दर्शकों का दिल भी जीत लिया है और इसी का नतीजा है कि इसने चार दिनों में 46 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

Uri : The Surgical Strike Box Office Collection: सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी' ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और रेटिंग भी अच्छी मिली है. इस फिल्म ने दर्शकों का दिल भी जीत लिया है और इसी का नतीजा है कि इसने चार दिनों में 46 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. इस फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 8.20 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 12.43 करोड़, तीसरे दिन रविवार को 15.10 करोड़ और चौथे दिन सोमवार को 10.51 करोड़ कमाए. कुल मिलाकर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म 46.24 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

ये फिल्म भारत में सिर्फ 1500 स्क्रीन पर रिलीज हुई है और इस लिहाज से ये कमाई बहुत अच्छी मानी जा रही है. तरण आदर्श ने लिखा है कि जो मेकर्स ये सोचते हैं कि हॉलीडे रिलीज फिल्म के हिट होने का गारंटी है उन्हें एक बार फिर सोचना चाहिए. 'बाहुबली', 'राजी', 'संजू', 'स्त्री' और अब 'उरी'. ये सारी वो फिल्म हैं जो नॉन-हॉलीवुड पर रिलीज हुई हैं और शानदार कमाई की है.

 

सेना के जज्बे और शहादत को बयां करती है 'उरी'

'उरी' एक देशभक्ति फिल्म है जो कि सच्ची घटनाओं पर आधारित है. फिल्म की कहानी सेना के एक ऐसे ऑपरेशन के बारे में बताता है जिसमें जवानों ने दुश्मन के घर में घुसकर अपने जवानों की शहादत का बदला लिया. एबीपी न्यूज़ ने अपने रिव्यू में इस फिल्म को चार स्टार दिया है. फिल्म में विक्की कौशल, मोहित रैना, परेश रावल और यामी गौतम जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धार ने किया है. जो इससे पहले कई बेहतरीन फिल्मों के लिए बतौर लेखक काम कर चुके हैं. पढ़ें रिव्यू

फिल्म की सक्सेस से खुश हैं विकी कौशल

'उरी' की धमाकेदार कमाई से पूरी स्टारकास्ट बहुत खुश है. इस विकी कौशल ने कहा, "जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती, तब तक आपको अंदाजा नहीं होता कि यह चलेगी या नहीं. लेकिन फिल्म को जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली है, वह अभिभूत कर देने वाली है. यह एक सपनीले अनुभव जैसा है कि दर्शकों ने फिल्म को बाहें फैलाकर स्वीकार किया है."

उन्होंने कहा कि वह आदित्य धर के काम से बेहद खुश हैं, क्योंकि बतौर निर्देशक यह उनकी पहली फिल्म है.

फिल्म की कहानी 18 सिंतबर 2016 को उरी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले से लेकर 29 सिंतबर को भारत द्वारा पाकिस्तान पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक के घटना क्रम को शामिल किया गया है. उरी कैंप पर हुए आतंकी हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget