एक्सप्लोरर

Ajit Trivia: बॉलीवुड के 'लायन' अजीत का असली नाम था हामिद अली खान, आए थे हीरो बनने किस्मत ने बना दिया विलेन

Ajit Unknown Facts: अजीत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार रहे हैं. अजीत ही वो अभिनेता हैं, जिन्होंने खूंखार खलनायक को शांत और चार्मिंग दिखने वाला बना दिया.

Ajit Biography: बॉलीवुड (Bollywood) में बड़े से बड़े कलाकारों ने खलनायक का किरदार निभाया है. हर अभिनेता (Actor) की अपनी एक अलग छाप है, लेकिन उन सबमें अजीत का स्टाइल सबसे अलग है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया. उनके निभाए किरदार आज भी लोगों को याद हैं. हालांकि अजीत फिल्मों में नायक बनने के लिये आए थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें खलनायक के रूप में मशहूर किया. आइए जानते हैं बॉलीवुड के इस शानदार विलेन के बारे में.

आए थे नायक बनने के लिए

अजीत का असली नाम हामिद अली खान है. हामिद अपनी किताबों को बेचकर मुम्बई अपनी किस्मत आजमाने के लिए आए थे. शुरू में उन्हें काम मिलने में काफी दिक्कतें आई थीं. इसके बाद उन्होंने कुछ फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट का किरदार निभाया. इसके बाद फिल्म बेकसूर से उन्हें पहचान के साथ अजीत नाम भी मिल गया. अजीत ने नायक बनने की कोशिश की, लेकिन वो नायक बनने में सफल नहीं हो सके. अजीत को सपोर्टिंग किरदार ज्यादा मिलने लगे, जैसे फिल्म मुगल-ए-आजम में दुर्जन का रोल.

स्टाइलिश विलेन

इसके बाद अजीत का वो दौर आया जब उन्होंने खुद को बहुत ही स्टाइलिश और खूबसूरत विलेन के तौर पर स्थापित कर लिया. अजीत ही वो एक्टर हैं, जिन्होंने खलनायक को कीमती कोट पैंट, स्टाइलिश चश्मा और पाइप से सजा दिया. इसके साथ खलनायक के बोलने के अंदाज में भी मिठास डालने के साथ उसे ऐसा कर दिया जैसे कि वो हर बात से बेफिक्र है. उसी दौर में उनके कहे संवाद बहुत मशहूर हुए जैसे कि उनका एक डायलॉग है कि 'सारा शहर मुझे लायन के नाम से जानता है'.

फिल्मी करियर

अजीत (Ajit) ने अपने करियर में मुगल-ए-आजम (Mughal-E-Azam), नया दौर (Naya Daur), जंजीर (Zanjeer), रजिया सुल्तान (Razia Sultan), कालीचरण (Kaalicharan) और चरस (Charas) जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय का कमाल दिखाया. अजीत ने 22 अक्तूबर 1998 को इस दुनिया को विदा कह दिया. हालांकि वो अपने बेहतरीन काम की बदौलत आज भी हमारे बीच जिंदा हैं.

ये भी पढ़ें-

Salim Khan: जब प्रोड्यूसर ने धक्के मार कर सलमान के पिता को कर दिया था बाहर, इस फिल्म से जुड़ा है किस्सा

Alia Bhatt Video: बॉक्स ऑफिस पर 'ब्रह्मास्त्र' की धुआंधार कमाई के बीच आलिया भट्ट ने क्यों मांगी मीडिया से माफी, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
Box Office: 4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
4 करोड़ के बजट में बनी इस मराठी हॉरर फिल्म का बॉक्स ऑफिस धमाका, 3 दिन में ही बना डाला रिकॉर्ड
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
हुमा कुरैशी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, 'महारानी सीजन 5' को लेकर दिया अपडेट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट
'लोग कहेंगे इस बुढ़िया को क्या हुआ', मसाबा की बनाई ड्रेस पहनकर नीना गुप्ता ने किया पोस्ट

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
CJP ने किया कोर्ट जाने का ऐलान, कपिल सिब्बल देंगे ₹1 करोड़
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
Embed widget