एक्सप्लोरर

'इंदु सरकार' पर सेंसर बोर्ड का रुख दुर्भाग्यपूर्ण, हास्यास्पद : अनुपम खेर

अनुपम भी फिल्म 'इंदु सरकार' में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं.

न्यूयार्क: अभिनेता और सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष अनुपम खेर ने राजनीतिक पृष्ठभूमि के कारण विवादों में फंसी मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' पर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के रवैये के संदर्भ में कहा है कि बोर्ड का मौजूदा परिदृश्य 'हास्यास्पद' बताया है.

अनुपम भी फिल्म 'इंदु सरकार' में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. हाल ही में समाप्त हुए इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी (आईफा) वीकेंड व अवार्ड्स के इतर अनुपम ने आईएएनएस से कहा, "सेंसर बोर्ड में क्या हो रहा है..यह केवल दुर्भाग्यपूर्ण ही नहीं है बल्कि हास्यास्पद भी है."

उन्होंने कहा, "हम 21वीं सदी में रह रहे हैं. मुझे लगता है कि लोग इतने जिम्मेदार हैं कि वे जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें नहीं करनी चाहिए जिनके बारे में उन्हें लगता है कि वे नहीं होनी चाहिए. हां, सही है, जब हम कुछ बना रहे हों तो हमें उसकी जिम्मेदारी का अहसास होना चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि हम जो बनाना चाहते हैं, हमारे पास उसे बनाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए."

राजनीतिक विरोधों के बीच फंसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' को बनाने का मकसद देश के युवाओं को आपातकाल की अवधि के बारे में बताना है, जिसने राष्ट्र को बहुत प्रभावित किया था.

इस फिल्म में मधुर ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संजय गांधी के चरित्रों को शामिल किया है. इस फिल्म का कांग्रेस के कई नेता सक्रिय रूप से विरोध कर रहे हैं.

सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 12 कट व दो डिस्क्लेमर सुझाए हैं और आरएसएस व अकाली शब्दों को हटाने को कहा है. लेकिन, मधुर इसका विरोध कर रहे हैं.

अनुपम खेर ने कहा, "सरकार ने श्याम बेनेगल के नेतृत्व में एक बोर्ड की स्थापना की थी. इसकी सिफारिशों को निश्चित रूप से लागू किया जाना चाहिए और भारतीय सेंसर बोर्ड की नियम पुस्तिका में इन्हें शामिल किया जाना चाहिए."

उन्होंने कहा, "मौजूदा रूल बुक बहुत पुरानी हो चुकी है. इसे थोड़ा-बहुत संशोधित किया गया है लेकिन इस पर पूरी तरह से दोबारा गौर करने की आवश्यकता है."

अनुपम से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि राजनैतिक पृष्ठभूमि वाली फिल्मों पर लगातार हो रहे विवादों के कारण फिल्मकार इस तरह के विषय चुनने में सतर्कता बरत रहे हैं?

इस पर उन्होंने कहा, "यह वैसे भी हो रहा है..आप किसी से यह नहीं कह सकते कि यही बनाओ. लोग वही बना रहे हैं जो वह बनाना चाहते हैं. बल्कि मुझे लगता है कि यह समय भारतीय सिनेमा का स्वर्ण युग है. आप वह बना सकते हैं जो बनाना चाहते हैं."

उन्होंने कहा, "साथ ही, हमें नकारात्मकता को नजरअंदाज करने की जरूरत है. हम इस पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर: शरीर पर दिखे चोट के निशान
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, शरीर पर दिखे चोट के निशान
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget