एक्सप्लोरर

Sanju Twitter Reaction: टीजर देख फैंस बोले- कौन रनबीर कपूर ये तो संजय दत्त हैं...

फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर मिलने वाले रिएक्शन्स की बात की जाए तो वो काफी अच्छे हैं.

नई दिल्ली: रनबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'संजू' का टीजर और फर्स्ट लुक आज ही रिलीज किया गया है. इस फिल्म में रनबीर कपूर बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की जिंदगी को परदे पर उकेरते नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के टीजर को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर मिलने वाले रिएक्शन्स की बात की जाए तो वो काफी अच्छे हैं. सभी राजकुमार हिरानी और रणबीर कपूर की तारीफ कर रहे हैं.

कास्टिंग काउच पर रनबीर कपूर ने कहा, मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ

दर्शकों को फिल्म के टीजर में रनबीर कपूर की अदाकारी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है, उनका कहना है कि टीजर में रनबीर कपूर एक दम संजय दत्त की तरह लग रहे हैं. अपनी बेमिसाल अदाकारी के दम पर रनबीर एक बार भी यह अहसास नहीं होने देते कि स्क्रीन पर संजू बाबा नहीं बल्कि रनबीर कपूर हैं.

संजय दत्त के किरदार में बेटे रनबीर कपूर को देखकर पापा ऋषि कपूर ने दिया ऐसा रिएक्शन

इस फिल्म को '3 इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. इसके साथ ही अब एक से एक अलग किरदार को परदे पर निभाकर अपना लोहा मनवाने वाले रनबीर कपूर ने फिल्म में संजय दत्त की भूमिका निभाई है. उनके लुक को देखने के बाद तो साफ है कि रनबीर इस किरदार के साथ पूरा इंसाफ करते नजर आने वाले हैं. इसके साथ ही रनबीर और राजकुमार हिरानी पहली बार साथ काम कर रहे हैं.

यहां देखिए फिल्म के टीजर को मिल रहे सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शंस:

इस फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस के किरदार में अभिनेत्री मनीषा कोईराला दिखेंगी. उनके अलावा इसमें परेश रावल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, जिम सार्भ और बोमन ईरानी जैसे नामचीन सितारे नज़र आएंगे. फिल्म 29 जून को रिलीज होगी.

In Pics: 'संजू' की टीजर लॉन्चिंग में गजब की जुगलबंदी करते नजर आए रनबीर कपूर और राजकुमार हिरानी

टीजर में जितने भी डायलॉग हैं वो काफी उत्सुकता बढ़ा रहे हैं. इसमें रणबीर कहते हैं, ''पुलिस वालों ने झापड़ मारा, अंडरवर्ल्ड ने सुपारी निकाला, मैंने घड़ियां भी पहनीं और हथकड़ियां भी, 308 गर्लफ्रेंड्स थीं और एक AK47....'' आखिर में वो कहते हैं, ''देवियो और सज्जनों कुर्सी की पेटी बांध लीजिए मौसम बिगड़ने वाला है...''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget