एक्सप्लोरर

सलमान खान की Tubelight आज हो रही है रिलीज, चाइल्ड एक्टर से लेकर SRK के रोल तक, यहां है पूरी जानकारी

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' सिनेमाघरों में आज रिलीज हो रही है. हर साल की तरह इस साल भी 'दबंग' खान ने फैंस को ईद पर ये तोहफा दिया है. इससे पहले 2016 में 'सुल्तान', 2015 में 'बजरंगी भाईजान', 2014 में 'किक', 2012 में 'एक था टाइगर', 2010 में 'दबंग' और 2008 में 'वांटेड' जैसी सुपरहिट फिल्में ईद पर रिलीज हो चुकी हैं. इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है.

'ट्यूबलाइट' भारत में कुल 4350 और विदेशों में 1200 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है. कुल मिलाकर ये फिल्म 5550 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है.  2 घंटे 16 मिनट की इस फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लद्दाख और मनाली में हुई है. ये फिल्म रिलीज से पहले ही कई वजह से सुर्खियों में रही है. ये पहली हिंदी फिल्म है जिसके पास ट्विटर पर अपना खुद का इमोजी है. इसके साथ ही  ‘ट्यूबलाइट’ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसके पोस्टर अमेरिका के न्यूयॉर्क के ‘टाइम्स स्क्वायर’ में लगे हैं.

tubelight यहां अब हम आपको बता रहे हैं सलमान खान की इस फिल्म के बारे में वो सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं-

  • डायरेक्टर-

    इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी भी खुद कबीर खान ने ही लिखी है. कबीर खान और सलमान खान की साथ में ये तीसरी फिल्म है. इससे पहले ये दोनों साथ में ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्में कर चुके हैं. ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं.
  • एक्ट्रेस-

    चीनी एक्ट्रेस झू-झू इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं. झू-झू का चीनी सिनेमा का जानामाना नाम है. इन्होंने इस फिल्म के लिए  हिंदी भी सीखी है. हालांकि इस फिल्म के प्रमोशन में वो कहीं नज़र नहीं आई हैं. zhuzhu-story
  • चाइल्ड एक्टर-

    इस फिल्म से साल के माटिन रे टेंगू भी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं. टेंगू कैप्टन के पिता अनुपम टेंगू अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के ओएसडी के तौर पर काम करते हैं. माटिन इस फिल्म के दौरान अपनी मासूमियत भरे जवाबों की वजह से काफी सुर्खियों में रहे हैं. सलमान जहां भी प्रमोशन के लिए जाते हैं वहां माटिन जरूर होते हैं. Tubelight
  • फिल्म का प्लॉट-

    'ट्यूबलाइट' भारत और चीन के बीच 1962 में हुए युद्ध की पृष्णभूमि पर आधारित है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि जब दो देशों में युद्ध होता है तो उनके परिवार किस तरह प्रभावित होते हैं. Tinka-Tinka-Dil-Mera इस फिल्म में लक्ष्मण सिंह बिष्ट (सलमान खान) की कहानी को दिखाया गया जो युद्ध के लिए गए अपने भाई भरत (सोहेल खान) को ढ़ूढ़ने के लिए निकलता है. ये फिल्म 2015 में आई हॉलीवुड फिल्‍म 'लिटिल बॉय' से प्रेरित है.
  • शाहरूख खान-

    बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान इस फिल्म में कैमियो करते नज़र आएंगे. शाहरूख खान इस फिल्म में मैजिशियन की भूमिका में दिखेंगे. कल शाहरूख की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं. 15 साल के लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड के ये दोनों सुपरस्टार इस फिल्म में एक साथ नज़र आने वाले हैं. प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने बताया था कि पूछने से पहले ही शाहरुख इस किरदार को निभाने के लिए राजी हो गए थे. tubelight सलमान खान ने प्रमोशऩ के दौरान बताया, 'जब कबीर (निर्देशक कबीर खान) ने मुझे कहानी के विषय में बताना शुरू किया तो उन्होंने कहा, 'हमें इस किरदार में शाहरुख को लेना चाहिए.' तो मैंने उन्हें फोन किया और उनसे कहा कि 'ट्यूबलाइट' में एक छोटा-सा किरदार है, जिसे मैं चाहता हूं कि आप निभाएं. मेरे वाक्य पूरा करने से पहले ही शाहरुख ने कहा, 'मैं इसे करूंगा' और इस तरह वह फिल्म का हिस्सा बन गए.'
  • प्रोड्यूसर-

    इस फिल्म को सलमान खान और कबीर खान के प्रोडक्शन हाउस Salman Khan Films और Kabir Khan Films ने प्रोड्यूस किया है.
  • ओमपुरी-

    इसी साल जनवरी में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था. इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने ट्यूबलाइट की शूटिंग पुरी की थी. ट्यूबलाइट ही उनकी आखिरी फिल्म है. फैंस के लिए ये अच्छी खबर है कि अपने फेवरिट एक्टर को एक बार फिर वो पर्दे पर देख पाएंगे. om-puri आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में भी ओम पुरी नजर आ चुके हैं. इसके अलावा सलमान खान और ओमपुरी ने ‘दबंग’, ‘लंदन ड्रीम्स’, ‘वांटेड’, ‘बाबुल’, ‘क्योंकि’ और ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ सहित कई फिल्मों में साथ काम किया है.
  • म्यूजिक-इस फिल्म को प्रीतम ने म्यूजिक दिया है. इस फिल्म के म्यूजिक का कॉपी राइट सोनी म्‍यूजिक ने खरीदे हैं. फिल्म में कुल चार गाने हैं. 'रेडियो' सॉन्ग रिलीज से पहले ही काफी पॉपुलर हो चुका है. इसके अलावा 'नाच मेरी जान', 'तिनका-तिनका दिल मेरा', 'मैं अगर' को भी लोगों ने पसंद किया है.
  • इस फिल्म में सलमान के रीयल भाई सोेहेल खान पर्दे पर भी उनके भाई के रोल में नज़र आएंगे. वहीं जाने माने एक्टर मोहम्मद जीशान अयूब भी इसमें दिखेंगे. इससे पहले जीशान पिछले साल ईंद पर रिलीज हुई फिल्म 'रईस' में भी अपनी भूमिका के लिए प्रशंसा बटोर चुके हैं.

यहां देेखिए इस फिल्म का ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget