एक्सप्लोरर

मोटी फीस की डिमांड के चलते ‘स्पिरिट’ से निकाली गई दीपिका पादुकोण! जानें-अब तृप्ति डिमरी को कितनी मिल रही रकम

Spirit: संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी अपकमिंग फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया है और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को लिया गया है. चलिए जानतें हैं फिल्म के लिए तृप्ति को कितनी फीस दी जा रही है.

Spirit: संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित और प्रभास स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ से तृप्ति डिमरी ने ऑफिशियली दीपिका पादुकोण को रिप्लेस कर दिया है. तृप्ति डिमरी और संदीप रेड्डी वांगा दोनों ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी पुष्टि की है.  रिपोर्टों के अनुसार, दीपिका पादुकोण को इस फिल्म से इसलिए हटा दिया गया थाक्योंकि संदीप रेड्डी वांगा उनकी मांगों को पूरा नहीं कर सके थे. उनमें से एक 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस थी. वहीं नई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म के लिए दीपिका के मुकाबले तृप्ति डिमरी की फीस काफी कम है. चलिए जानते हैं स्पिरिट के लिए तृप्ति डिमरी को कितनी फीस में साइन किया गया है.

दीपिका के मुकाबले तृप्ति को ‘स्पिरिट के लिए मिल रही कितनी फीस?
तेलुगु 360 जैसी तेलुगु साइटों के अनुसार, तृप्ति डिमरी फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये ले रही हैं. हालांकि अभी तक आंकड़ों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये नंबर दीपिका पादुकोण द्वारा स्पिरिट के लिए मांगी गई रकम से काफी कम है. बता दें कि तृप्ति ने इससे पहले वांगा के साथ सफल फिल्म एनिमल में काम किया है.

तृप्ति ने पोस्ट कर ‘स्पिरिट में अपने लीड रोल को किया था कंफर्म
तृप्ति डिमरी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए कंफर्म किया था कि वे ‘स्पिरिट’ में फीमेल लीड रोल कर रही हैं. उन्होंने कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में अपने नाम के साथ टाइटल पोस्टर की एक तस्वीर भी शेयर की थी. ग्रेटिट्यूड जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा था, "अभी भी डूब रही हूं... इस यात्रा में भरोसा किए जाने के लिए बहुत आभारी हूं. शुक्रिया संदीप रेड्डी वांगा... आपके विज़न का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं." इस बीच, संदीप रेड्डी वांगा ने भी तृप्ति का वेलकम किया. अनाउंसमेंट पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "मेरी फिल्म की फीमेल लीड अब ऑफिशियल हो गई है."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Triptii Dimri (@tripti_dimri)

दीपिका पादुकोण को ‘स्पिरिट से क्यों हटाया गया?
हाल ही में खबर आई थी कि संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण को स्पिरिट से हटा दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की डिमांड्स संदीप रेड्डी वांगा को नागवार गुजरी थी. दीपी ने आठ घंटे काम करना, ज़्यादा सैलरी और फिल्म के मुनाफे में हिस्सा मांगा था. जिसके चलते दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया गया था.

 

स्पिरिट से बाहर होने के बाद, दीपिका कथित तौर पर निर्देशक एटली के साथ अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में शामिल हो गई हैं. हालाँकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपनी अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि वह कल्कि की सीक्वल का हिस्सा होंगी और शाहरुख खान की किंग में भी दिखाई दे सकती हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 8 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
कौन थीं अनन्या राज? 27 की उम्र में निधन, एक महीने बाद सामने आई खबर
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल
'मुन्ना भाई' एक्टर अश्विन मुशरान पर गोवा में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, वीडियो वायरल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget