एक्सप्लोरर

Box Office: लोगों को खूब हंसा रही है 'टोटल धमाल', चार दिनों में कर ली है बंपर कमाई, जानें कलेक्शन

इसमें अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय दत्त, संजय मिश्रा,बोमन ईरानी, ईशा गुप्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और आफताब शिवदासानी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं.

Total Dhamaal Box Office Collection: कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल' लोगों को खूब हंसा रही है और यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है. फिल्म ने चार दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.

इसमें अजय देवगन, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय दत्त, संजय मिश्रा,बोमन ईरानी, ईशा गुप्ता, जॉनी लीवर, राजपाल यादव और आफताब शिवदासानी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं. इनकी कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आ रही है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी की जोड़ी काफी जम रही है. 

Box Office: लोगों को खूब हंसा रही है 'टोटल धमाल', चार दिनों में कर ली है बंपर कमाई, जानें कलेक्शन

फिल्म की कमाई के आंकड़े तरन आदर्श ने जारी किए हैं. उन्होंने लिखा है कि ये फिल्म शहरों में अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपए की शानदार ओपनिंग की थी. शनिवार को फिल्म ने 20.40 करोड़ कमाए. वहीं रविवार की छुट्टी का इस फिल्म को पूरा फायदा मिला और इसने 25.50 करोड़ रुपए की कमाई की. चौथे दिन सोमवार को भी लोग ये फिल्म देखने पहुंचे. सोमवार को इस फिल्म ने 9.85 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर चार दिनों में ये फिल्म 72.25 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

इसे देखते हुए ये कहा जा सकता है कि ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

आपको बता दें कि भारत में इस फिल्म को 3700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया गया है जबकि ओवरसीज़ में 786 स्क्रीन्स पर फिल्म प्रदर्शित हुई है. समीक्षकों ने तो इस फिल्म को कुछ खास नहीं बताया है और ना ही रेटिंग अच्छी दी है लेकिन इसके इतर ये फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है.  देखने से पहले जानें कैसी है कॉमेडी फिल्म 'टोटल धमाल'

लंबी चौड़ी स्टार कास्ट वाली इस फिल्म का बजट तकरीबन 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 'धमाल' सीरीज की यह तीसरी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 307 पार हुआ कलेक्शन
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget