एक्सप्लोरर

गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड की इन 10 गानों को करें प्ले लिस्ट में शामिल, उत्सव को बना देंगे खास

Ganesh Chaturthi Playlist: ‘देवा श्री गणेशा’ से लेकर ‘शेंदूर लाल चढ़ायो’ तक, बॉलीवुड के ये गाने गणेश उत्सव पर घर और पंडाल दोनों को खुशियों और भक्ति से भर देते हैं.

गणेश चतुर्थी भारत का एक लोकप्रिय और रंग-बिरंगा त्योहार है, जो भक्ति, संगीत और उत्सव से भरपूर होता है. बॉलीवुड ने अपने गीतों के माध्यम से गणपति बप्पा की भावना को खास अंदाज़ में पेश किया है. ये गाने त्योहार के दौरान पंडालों, गलियों और घरों में सुनाई देते हैं और इनमें बप्पा के स्वागत के साथ-साथ विसर्जन की खुशी भी दिखाई देती है.

टॉप 10 गणेश गाने जो बॉलीवुड से हैं और जिन्हें आज ज़रूर सुनें

यहाँx 10 बॉलीवुड गाने हैं जो गणेश चतुर्थी के मौके पर सबसे ज़्यादा पसंद किए जाते हैं:

1. देवा श्री गणेशा – अग्निपथ (2012): अजय गोगावले की आवाज़ वाला यह जोशीला गाना भव्यता और आस्था से भरा है और त्योहार पर खूब बजता है. 

2. श्री गणेशाय धीमहि – विरुद्ध (2005): शंकर महादेवन का यह भक्ति गीत पूजा और आरती में गाया जाता है और श्रद्धा जगाता है.

3. मौर्या रे – डॉन (2006): शंकर महादेवन की दमदार आवाज़ और धुन इसे गणपति विसर्जन का खास गाना बनाती है. गणपति विसर्जन जुलूसों में यह सबसे ज़्यादा बजने वाले गीतों में से एक है.

4. सड्डा दिल भी तू (गा गा गा गणपति) – एबीसीडी  (2013): यह जोशीला और डांस से भरपूर गाना युवाओं का फेवरेट है. ये गाना भक्ति और मॉडर्न का बेहतरीन मेल है जिसके कैची म्यूज़िक और डांस मूव्स है.

5. गजानना – बाजीराव मस्तानी (2015): सुखविंदर सिंह की ताक़तवर आवाज़ और भव्य संगीत इसे खास बनाते हैं.

6. हे गणराया –एबीसीडी 2 (2015): दिव्य कुमार का गाया यह गीत बप्पा को अपनाने की खुशी और उत्सव का माहौल दिखाता है. इसमें युवा भक्ति और त्योहार की उमंग साफ महसूस होती है.

7. गणपति अपने गाँव चले – अग्निपथ (1990): यह पुराना गीत बप्पा को विदा करते समय भावुक कर देता है. इसका जादू आज भी भक्तों को भावुक कर देता है.

8. गणपति बप्पा मोरया – शंकर महादेवन (2022): 2022 में रिलीज़ हुआ यह भक्ति गीत कम समय में ही त्योहार की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया. शास्त्रीय सुर और दिल को छू लेने वाली आवाज़ इसे खास बनाते हैं.

9. गन्न देव – स्ट्रीट डांसर 3D (2020): प्रभुदेवा और वरुण धवन वाला यह तेज़-तर्रार गाना त्योहार को और मजेदार बना देता है.

10. सुनो गणपति बप्पा मोरया – जुड़वा 2 (2017): वरुण धवन पर फिल्माया यह मस्तीभरा गाना युवाओं में बहुत लोकप्रिय है.

गणेश चतुर्थी में संगीत का खास महत्व है और बॉलीवुड ने बप्पा के लिए कई शानदार गाने दिए हैं. विदाई के भावुक गीतों से लेकर डांस वाले मस्तीभरे गानों तक, हर धुन में आज भी यही गूंजता है — गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया!

ये भी पढ़ें:-Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर पहननी है नौवारी साड़ी, बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की तमाम एक्ट्रेसेस से लें इंस्पिरेशन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget