एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस पर आज दो फिल्में- 'पानीपत' और 'पति पत्नी और वो' होंगी आमने-सामने

पानीपत करीब 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है, जबकि 'पति पत्नी और वो' को 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा है. गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड की आज दो फिल्में रिलीज हो रही हैं जिनमें 'पानीपत' और 'पति पत्नी और वो' हैं. फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं जबकि पद्मिनी कोल्हापुरी, मोहनीश बहल और जीनत अमान विशेष भूमिका में नजर आएंगे.

यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है जो 14 जनवरी 1761 को लड़ा गया था. यह युद्ध मराठा और अफगानिस्तान के शासक अहमद शाह अब्दाली के बीच लड़ा गया था. सुनीता गोवारिकर की कंपनी एजीपीपीएल और रोहित शेलटकर की कंपनी विजन वर्ल्ड ने मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है.

वहीं कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है. यह फिल्म इसी नाम से साल 1978 में आई फिल्म का रीमेक है.

बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ सकती है, इस सवाल को लेकर हिंदुस्तान टाइम्स ने फिल्म ट्रेड के जानकार गिरीश जौहर से बात की. उनके मुताबिक 'पति पत्नी और वो' बज़ के मुताबिक पानीपत से आगे है. उन्होंने कहा, "पानीपत को साढ़े 5 से साढ़े 6 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग मिल सकती है, जबकि 'पति पत्नी और वो' पहले दिन साढ़े 7 से साढ़े 8 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक पानीपत करीब 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है, जबकि 'पति पत्नी और वो' को 2200 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जा रहा है. गौरतलब है कि दोनों ही फिल्मों के ट्रेलर को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. हालांकि प्रमोशनल हलचल के हिसाब से आंके तो 'पति पत्नी और वो' वो पानीपत पर भारी पड़ती नज़र आएगी. अब पहले दिन कौन-सी फिल्म कितना कमाएगी इसका पता तो हकीकत के बॉक्स ऑफिस आंकड़े आने के बाद ही चलेगा.

यहां पढ़ें

शिबानी दांडेकर के साथ दिन दहाड़े सड़क पर हुआ कुछ ऐसा, कहा- अब मुंबई में लगता है डर!

नेपोटिज्म को लेकर करण जौहर के बचाव में आई कियारा, कहा- हम आउटसाइडर्स को भी देते हैं मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बनी ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Tom Holland ने भी रचा इतिहास
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास, ग्लोबली ओपनिंग वीकेंड पर बनाये दो बड़े रिकॉर्ड
'हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं', क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
'हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं', क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर साधा निशाना
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे का विवेक और माधवन पर तंज

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget