एक्सप्लोरर

आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है 'इंदु सरकार', 'मुबारकां' सहित चार फिल्में

आज सिनेमाघरों में मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार', अनीस बज्मी की 'मुबारकां', तिग्मांशु धूलिया की 'रागदेश' और बारात कंपनी रिलीज हो रही हैं.

नई दिल्ली: आज सिनेमाघरों में 'इंदु सरकार', 'मुबारकां' सहित चार फिल्में रिलीज हो रही हैं. फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर काफी विवाद हुआ था लेकिन कल सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज़ को मंजूरी दे दी. मधुर भंडारकर की 'इंदु सरकार' इमरजेंसी पर आधारित है. ये फिल्म इस वजह से विवादों में थी क्योंकि आरोप है कि इस फिल्म में कांग्रेस के कई बड़े नेताओँ की छवि धूमिल करने की कोशिश की गई है. कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज को रोकने वाली याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह फिल्म कानून के दायरे में एक ‘‘कलात्मक अभिव्यक्ति’’ है और इसकी रिलीज को रोकने का कोई औचित्य नहीं है. इस फिल्म में कीर्ति कुल्हारी और नील नीतिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं.

इसके अलावा आज अनीस बज्मी की फिल्म मुबारकां भी रिलीज हो रही है. यह एक रोमांस कॉमेडी है जिसमें अनिल कपूर, अर्जून कपूर, इलियाना डीक्रूज और आथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं. अर्जुन कपूर इस फिल्म में डबर रोल करते दिखेंगे. ये फिल्म कुल 2350 स्क्रीन पर भारत में रिलीज हो रही है. इसके अलावा विदेशों में ये फिल्म 450 स्कीन पर रिलीज हो रही है.

तिग्मांशु धुलिया की फिल्म 'रागदेश' भी आज रिलीज़ हो रही है. 'रागदेश' एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है. यह फिल्म 1945 में लाल किले में आजाद हिंद फौज (आईएनए) के सैनिकों पर चले मुकदमों पर आधारित है फिल्म में कुणाल कपूर और मोहित मारवाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. राज्यसभा टीवी द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गुरद्वीप सिंह सप्पल ने किया है.

ऐसा खबरें थीं कि ये फिल्म कांग्रेस विरोधी है. इस सवाल पर कुछ दिनों पहले धूलिया ने बताया था, "उस समय कांग्रेस पार्टी, मुस्लिम लीग, हिंदू महासभा और अकाली दल उनकी सजा के विरोध में साथ खड़े थे. भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार देखा गया. इसलिए, इस फिल्म में कुछ भी कांग्रेस विरोधी नहीं है. यह एक बहुत ही सकारात्मक फिल्म है. यह फिल्म आईएनए, अदालत के मुकदमों और सुभाष चंद्र बोस के बारे में है, क्योंकि बहुत से लोग नहीं जानते कि वास्तव में बोस ने इस देश के लिए क्या किया."

आज रिलीज होने वाली चौथी फिल्म है- बारात कंपनी. सैयद अहमद अफजल द्वारा निर्देशित ये फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है जिसमें संदीप धर, रनवीर कुमार  और अनुरिता झा मुख्य भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget