एक्सप्लोरर

टिक टॉक बैन होने पर TMC सांसद नुसरत जहां ने कहा- उन लोगों का क्या, जो बेरोज़गार होंगे ?

नुसरत जहां मशहूर बंगाली अभिनेत्री हैं. उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से बसीरहाट से चुनाव लड़ा और जीता भी. नुसरत अपने बयानों के लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं.

नई दिल्ली: भारत चीन सीमा विवाद के बीच डाटा सुरक्षा का हवाला देते हुए भारत सरकार ने हाल ही में चीन के 59 एप्स पर पाबंदी लगाई है. बैन होने वाले एप में मशहूर वीडियो एप टिक टॉक भी शामिल हैं. अब टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने टिक टॉक बैन करने के सरकार फैसले पर सवाल खड़े किए हैं.

नुसरत जहां ने आज कोलकाता में इसकॉन की ओर से आयोजित उल्टा रथ यात्रा सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने टिक टॉक बैन होने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "टिक टॉक एक मनोरंजन एप है. यह आवेग में लिया गया फैसला है. रणनीतिक योजना क्या है? उन लोगों का क्या जो बेरोज़गार होंगे? लोगों को नोटबंदी की तरह इसे भी झेलना पड़ेगा. मुझे बैन से कोई दिक्कत नहीं क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है. लेकिन इन सवालों का जवाब कौन देगा?

आपको बता दें कि नुसरत जहां मशहूर बंगाली अभिनेत्री हैं. उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की ओर से बसीरहाट से चुनाव लड़ा और जीता भी. नुसरत अपने बयानों के लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं.

टिक टॉक इंडिया ने बैन पर क्या कहा? ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए टिक टॉक इंडिया के हैड निखिल गांधी ने कहा है, ''भारत सरकार ने 59 ऐप्स को बैन करने का फैसला लिया है. हम इस आदेश को मान रहे हैं. इसके लिए हम सरकारी एजेंसियों से मुलाकात भी करेंगे और अपनी सफाई पेश करेंगे.''

उन्होंने आगे कहा कि ''टिक टॉक भारत के कानून का सम्मान करता है. टिक टॉक ने भारत के लोगों का डाटा चीनी सरकार समेत किसी भी विदेशी सरकार को नहीं भेजा है. अगर हमसे ऐसा करने को कहा भी जाता है फिर भी हम ऐसा नहीं करेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल बाद अलग हुए पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?
3 साल बाद अलग हुए पलक और इब्राहिम, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?
नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का मेला, क्राइम थ्रिलर से एक्शन तक रिलीज हुईं साउथ की 4 धांसू फिल्में
नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का मेला, क्राइम थ्रिलर से एक्शन तक रिलीज हुईं साउथ की 4 धांसू फिल्में
'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी', 'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, 'विठाबाई' के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर
'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के हो जाएंगे कायल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget