एक्सप्लोरर

‘टाइगर जिंदा है’ की कमाई पर महाराष्ट्र बंद का असर, 13वें दिन फिल्म ने कमाए सिर्फ 5 करोड़

भीमा कोरेगांव हिंसा की वजह से महाराष्ट्र में दलित समाज की ओर से लगातार प्रदर्शन जारी है. इस हिंसा की वजह से कल महाराष्ट्र बंद था और इसका असर सलमान की इस फिल्म पर भी पड़ा है.

नई दिल्ली: सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है. ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म जल्द ही 'बजरंगी भाईजान' की लाइफटाइम कमाई को पार कर जाएगी. लेकिन बुधवार की कमाई के जो आंकड़े आएं हैं वो काफी कम है. भीमा कोरेगांव हिंसा की वजह से महाराष्ट्र में दलित समाज की ओर से लगातार प्रदर्शन जारी है. इस हिंसा की वजह से कल महाराष्ट्र बंद था और इसका असर सलमान की इस फिल्म पर भी पड़ा है. इस फिल्म ने बुधवार को सिर्फ 5.84 करोड़ की कमाई की है. रिलीज के बाद से ये अब तक की सबसे कम कमाई है.

मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिए इस कमाई के आंकड़े जारी किए हैं. उन्होंने बताया है कि ये फिल्म 13 दिनों में कुल 286.46 करोड़ की कमाई कर चुकी है. DAY-WISE कलेक्शन Day 1 (शुक्रवार) – 34.10 करोड़ Day 2 (शनिवार) – 35.30 करोड़ Day 3 (रविवार) – 45.53 करोड़ Day 4 (सोमवार) – 36.54 करोड़ Day 5 (मंगलवार) – 21.60 करोड़ Day 6 (बुधवार) – 17.55 करोड़ Day 7 (गुरूवार) – 15.42 करोड़ Day 8 (शुक्रवार) – 11.56 करोड़ Day 9 (शनिवार) – 14.92 करोड़ Day 10 (रविवार) – 22.23 करोड़ Day 11 (सोमवार) – 18.04 करोड़ Day 12 (मंगलवार) – 7.83 करोड़ Day 13 (बुधवार) – 5.84 करोड़ TOTAL (NETT) – 286.46 करोड़ TOTAL (DOMESTIC GROSS APPROX.) – 367.26 करोड़ ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म इस वीकेंड भी अच्छी कमाई करेगी क्योंकि इस हफ्ते सिनेमाघरों में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी अच्छी कमाई कर रही है और अब तक करीब 460 करोड़ से ज्यादा कमाई कर चुकी है. इस हफ्ते अगर इस फिल्म को देखने लोग सिनेमाहॉल पहुंचे तो सलमान जल्द ही अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' और 'बजरंगी भाईजान' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर क्रमश: 300.45 और 320.34 करोड़ की कमाई की है. इस फिल्म को देश भर में 4600 और विदेशों में 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. ‘टाइगर जिंदा है’ साल 2012 में रिलीज हुई 'एक था टाइगर' का सीक्वल है. इस फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, अंगद बेदी, परेश रावल, अनुप्रिया, कुमुद मिश्रा, सुदीप संजीव मुख्य भूमिका में हैं. 'एक था टाइगर' का डायरेक्शन कबीर खान ने किया था, वहीं 'टाइगर जिंदा है' के निर्देशन की कमान सलमान की सुपरहिट फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने संभाली है. इसे यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'सलमान खान की गुलामी करने वालों को बुलाया जाता है', सुनील पाल ने खोली बिग-बॉस की पोल
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
'देश विरोधी कौन है, हमारे अधिकार कहां हैं?' कॉकरोचों के सपोर्ट में पूजा बेदी, BJP को घेरा
500 रुपये में चाय और 1600 में पेने पास्ता बेच रहे कपिल शर्मा, देखें दुबई वाले कैफे की इनसाइड फोटोज
500 रुपये में चाय, 1600 में पेने पास्ता, देखें कपिल के दुबई वाले कैफे की फोटोज
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर
'जेलर 2' के बीच 'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की 3rd हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget