एक्सप्लोरर

5 साल से फ्लॉप दे रहे टाइगर श्रॉफ को मिला पुरानी फ्रेंचाइजी का सहारा, फिर 'बागी' बनकर करेंगे राज?

Tiger Shroff Wraps Up Baaghi 4: टाइगर श्रॉफ ने अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' की शूटिंग पूरी के ली है. एक्टर के खाते में 5 साल से कोई हिट फिल्म नहीं आई है, ऐसे के 'बागी 4' से उन्हें काफी उम्मीदें हैं.

Tiger Shroff Baghi 4: टाइगर श्रॉफ अपनी अपकमिंग फिल्म 'बागी 4' को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी की है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है. एक्टर को आखिरी बार फिल्म 2024 की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में देखा गया था. ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी, ऐसे में एक्टर को अगली फिल्म 'बागी 4' से काफी उम्मीदें हैं.

टाइगर श्रॉफ पिछले 5 सालों से लगातार फ्लॉप पर फ्लॉप फिल्में दे रहे हैं. एक्टर ने आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म साल 2019 में दी थी. ये फिल्म 'वॉर' थी जिसमें टाइगर ऋतिक रोशन के साथ फुल एक्शन अवतार में दिखे थे. इसके बाद 2020 में 'बागी 3' रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी. 

5 साल से फ्लॉप फिल्में दे रहे टाइगर
'बागी 3' के बाद टाइगर श्रॉफ की तीन फिल्में रिलीज हुईं और तीनों बड़ी फ्लॉप साबित हुईं. 2022 में रिलीज हुई 'हीरोपंती 2' टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल थी. 'हीरोपंती' हिट थी लेकिन 'हीरोपंती 2' फ्लॉप हो गई. 2023 में एक्टर की फिल्म गणपत ने दस्तक दी, लेकिन ये भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई. 2024 में अक्षय कुमार के साथ टाइगर की 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई और ये भी बॉक्स ऑफिस पर फेल रही.

5 साल से फ्लॉप दे रहे टाइगर श्रॉफ को मिला पुरानी फ्रेंचाइजी का सहारा, फिर 'बागी' बनकर करेंगे राज?

टाइगर के खाते में आएगी हिट फिल्म?
'बागी' 2016 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 52.92 करोड़ रुपए कमाए और हिट हो गई. 2018 में रिलीज हुई 'बागी 2' ने 164.38 करोड़ रुपए का कारोबार किया और टाइगर श्रॉफ के करियर की पहली सुपरहिट फिल्म बनी. 2020 में 'बागी 3' आई और ये भी 93.37 करोड़ के कलेक्शन के साथ सेमी-हिट रही. यानी बागी की तीनों किश्ते बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही और ऐसे में 'बागी 4' से भी सक्सेस की उम्मीद की जा सकती है.

टाइगर श्रॉफ ने पूरी की फिल्म की शूटिंग
टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में 'बागी 4' के शूटिंग रैप अप की फोटोज शेयर की हैं जिसमें वे शूटिंग बोर्ड लिए पोज देते नजर आ रहे हैं. एक्टर शर्टलेस फोटोज में अपने एब्स फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं. पोस्ट के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'और आखिरकार ये खत्म हो गया... आप सभी के प्यार और इस फ्रैंचाइजी को इतनी दूर तक पहुंचने देने के लिए शुक्रिया. मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी फिल्म के लिए इतना खून बहाया होगा. ये आपके लिए है. 'बागी 4' जल्द आ रहा है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)


'बागी 4' की रिलीज डेट
'बागी 4' में टाइगर श्रॉफ के साथ सोनम बाजवा लीड एक्ट्रेस के रोल में दिखेंगी. संजय दत्त को फिल्म में विलेन अवतार में देखा जाएगा. फिल्म 5 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिले दो सांप, एक को किया रेस्कयू और दूसरा अभी भी लापता
Box Office: 5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन साढ़े बजे तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
'बंटवारा 1947’ के खिलाफ आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का प्रदर्शन, फिल्म पर लगाया ये आरोप
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने एक्टर को कहा 'शुक्रिया'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget