एक्सप्लोरर

Tiger Disha Breakup: क्या एकतरफा प्यार था दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के ब्रेकअप की वजह? एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

Tiger Disha Breakup Reason: हाल ही में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटनी ने अपने 6 साल के रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है. अब एक्ट्रेस का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एकतरफा प्यार की बात कही थी.

Tiger Disha One Sided Relationship: बॉलीवुड के गलियारों में दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर चर्चा में रही हैं. हालांकि, दोनों ऐसे सितारे हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करते हैं. दोनों के डेटिंग के किस्से पिछले कई सालों से थे, लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को पब्लिकली दोस्ती का नाम दिया. अब दोनों के ब्रेकअप से जुड़ी कई खबरें सामने आ रही हैं.

दरअसल, हाल ही में खबरें आ रही हैं कि टाइगर और दिशा ने अपने सालों पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है. इस बात के बारे में फिलहाल कपल की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का साल 2019 में दिया गया एक बयान चर्चा में है. जहां टाइगर अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी साधे रहते थे तो वहीं दिशा इशारों-इशारों में कई बातें कह जाती थीं. टाइगर संग बॉन्डिंग को लेकर जब उनसे सवाल किया गया था तो एक्ट्रेस ने कहा था, 'हम दोनों में टाइगर फिटनेस को लेकर ज्यादा कॉन्शियस हैं. वह क्रेज़ी हैं और पूरी तरह से फिटनेस पर ध्यान देते हैं'. 

'मेल अटेंशन कभी नहीं मिला'
दिशा ने आगे अपनी बात रखते हुए कहा था, 'मुझे नहीं पता कि यह नॉर्मल है या नहीं, लेकिन किसी भी आदमी ने मुझे कभी बाहर जाने को लेकर नहीं पूछा और न प्रपोज़ किया. मैं झूठ नहीं बोल रही. मुझे लड़कों की तरफ से ऐसा कोई मेल अटेंशन नहीं मिला. मैं काफी समय से टाइगर को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन लगता है कि वह मुझे लेकर इंटरेस्टेड नहीं हैं. मैं चाहती हूं कि हम ज्यादा करीब रहें, लेकिन यह इकतरफा प्यार है. मैंने उन्हें इम्प्रेस करने के सारे जतन कर लिए- जिमनैस्टिक, फिटनेस और भी काफी कुछ, लेकिन कोई फायदा नहीं'.

बताते चलें कि दोनों ही फिटनेस फ्रीक स्टार्स कहे जाते हैं. इन्हें कई बार डिनर्स, पार्टियों और एयरपोर्ट पर साथ देखा गया है. वेकेशन पर भी दोनों एक साथ जा चुके हैं. मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर यही है कि दोनों ने अपने 6 साल के रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है. बता दें कि ब्रेकअप की खबरों के बीच भी दिशा और टाइगर ने एक दूसरे को उनकी फिल्मों के लिए शुभकामनाएं दी हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अभी भी दोस्त हैं. 

यह भी पढ़ें- इस वजह से करियर के पीक पर होने के बाद भी बॉलीवुड एक्ट्रेस Ayesha Jhulka ने छोड़ दी थी फिल्म इंडस्ट्री!

Raqesh Bapat संग ब्रेकअप के बाद Shamita Shetty ने शेयर किया पोस्ट, लिखी ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में क्यों अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'? दोबारा शूट किए सीन, बदला नाम... फिर भी नहीं मिली क्लीयरेंस
रक्षा मंत्रालय की NOC के बिना CBFC नहीं जा सकेगी 'मातृभूमि', जानिए क्यों फंसा सलमान खान का प्रोजेक्ट
'रामायण' के बाद सनी देओल बनेंगे सोलो 'हनुमान', नमित मल्होत्रा प्लान कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग
'रामायण' के बाद सनी देओल बनेंगे सोलो 'हनुमान', नमित मल्होत्रा प्लान कर रहे हैं बड़ी प्लानिंग
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, '2.0' को दी मात, बनी तमिल की सबसे बड़ी फिल्म
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget