एक्सप्लोरर

जानिए 'भूलभलैया 2' में अक्षय कुमार को 'रिप्लेस' करने को लेकर कार्तिक आर्यन ने क्या कुछ कहा

'भूलभुलैया 2' में कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को रिप्लेस किया है. आज मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पर कार्तिक ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया है. जानें

मुम्बई : 2007 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर हॉरर फिल्म 'भूलभूलैया' एक सुपरहिट फिल्म थी. माना जा रहा था कि जब कभी इस फिल्म की सीक्वेल बनेगी, तो इसमें अक्षय कुमार ही लीड रोल में होंगे. मगर इस साल जब 'भूलभुलैया 2' का ऐलान हुआ, तो इसमें अक्षय कुमार की जगह पर तेजी से उभर रहे एक्टर कार्तिक आर्यन का नाम सामने आया. ऐसे में इस तरह की खबरें खूब छपीं कि अब कार्तिक आर्यन इतने बड़े स्टार बन गये हैं कि उन्होंने सुपरस्टार अक्षय कुमार को रीप्लेस कर लिया है!

ऐसे में आज फिल्मफेयर मैगजीन के कवर बॉय बनकर इसके लॉन्च कार्यक्रम में पहुंचे कार्तिक आर्यन से जब एबीपी न्यूज ने इससे जुड़ा सवाल पूछा, तो कार्तिक ने इसका जवाब देते हुए कहा, "भूलभूलैया एक ऐसी फिल्म है, जो मुझे बहुत पसंद है और लोगों को भी बहुत पसंद है. यह एक बेहद सराही गयी साइकोलॉजिकल थ्रीलर/ हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक है, जिसका अब सीक्वेल बन रहा है."

Ujda Chaman Movie Review: 'उजड़ा चमन' से 'बाल-बाल' बचें

उन्होंने अक्षय कुमार से अपनी तुलना और उन्हें रिप्लेस करने की बात पर आगे कहा, "अक्षय सर का मैं बहुत बड़ा फैन‌ हूं. यह सबको पता है और मैं हमेशा से कहता आया हूं कि मैं उनकी फिल्मों का, उनकी एक्टिंग का हमेशा से दीवाना रहा हूं. वो हमारे देश के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं. यह कहना हास्यास्पद होगा कि कोई भी उन्हें रिप्लेस कर‌ सकता है. जहां था फिल्म की बात है तो मैं बहुत खुश हूं कि 'भूलभूलैया 2' बन रही है और मैं इस फिल्म की शूटिंग के शुरू होने का इंतजार कर रहा हूं."

मां अमृता के साथ शॉपिंग करने मुंबई में निकली सारा अली खान, देखें तस्वीरें

उल्लेखनीय है कि कार्तिक आर्यन जल्द ही भूमि पेडणेकर और अनन्या पांडे के साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में काम करने को लेकर पूछे गये एक सवाल के जवाब में कार्तिक ने कहा, "शुरू में मुझे इस बात को लेकर डर सा लगा था कि यह फिल्म संजीव कुमार की क्लासिक फिल्म की रीमेक हैं. मगर हमारी फिल्म को नये तरीके से लिखा गया है, सभी किरदार नये हैं और इसकी कहानी भी नयी है. अगर समानता की बात करें, तो इसका शीर्षक एक जैसा है और इसका संदर्भ भी समान है. इसके अलावा, यह फिल्म पूरी तरह से नयी है. एक बार जब आप इसका ट्रेलर देखेंगे, तो आप (इसका फर्क) समझ जाएंगे. संजीव सर एक महान कलाकार थे और मैं कभी भी उनकी जगह नहीं ले सकता."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget