एक्सप्लोरर

निर्देशक ने किया खुलासा, यहां ये आया था URI का फेमस डायलॉग 'हाउ इज द जोश’

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’’ का संवाद 'हाउ इज द जोश’ इन दिनों हरेक की जुबां पर है. राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनजीवन में यह बेहद लोकप्रिय संवाद धूम मचा रहा है.

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’’ का संवाद 'हाउ इज द जोश’ इन दिनों हरेक की जुबां पर है. राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनजीवन में यह बेहद लोकप्रिय संवाद धूम मचा रहा है. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर कहना है कि इस संवाद को उन्होंने अपने बचपन के दिनों की स्मृतियों से लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट के कई मंत्री भी अपने भाषणों में इस संवाद का इस्तेमाल कर चुके हैं. टीवी अभिनेत्री नागा झांसी ने आत्महत्या की, 'पवित्र बंधन' सहित कई धारावाहिकों में कर चुकी थीं काम यह फिल्म 2016 में उरी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किये गये सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है. उरी हमले में 17 सैन्यकर्मियों की जान चली गई थी. फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं.
View this post on Instagram
 

एक commando की भूमिका निभाना इतना मुश्किल रहा, तो एक commando का जीवन जीना कितना मुश्किल होगा। सलाम है हमारे देश के असली Heroes को! #ArmyDay #JaiHind ????????

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

इस कैची डायलॉग के पीछे की कहानी को याद करते हुए, आदित्य ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मेरे कुछ दोस्त रक्षा पृष्ठभूमि से थे, इसलिए उनके साथ मैं बहुत दफा आर्मी क्लब जाया करता था. दिल्ली में एक जगह थी जहां हम क्रिसमस या नए साल की पार्टी करने के लिए जाते थे. तब इस लाइन का इस्तेमाल एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर किया करते थे, जो अपने सामने सभी बच्चों को पंक्तिबद्ध कर उनके सामने इस लाइन को बोलते थे और उनके हाथ में एक चॉकलेट होता था. VIDEO: जब सलमान जेल में था उस वक्त हमें पानी पीने में भी तकलीफ होती थी- सलीम खान आदित्य ने पीटीआई को बताया,‘‘वह बोलते.... ‘हाउ इज द जोश?’ और हमलोग जवाब देते...'हाई सर!' जिस बच्चे की आवाज सबसे जोरदार होती थी, उसे वह चॉकलेट मिलती थी. खाने के शौकीन होने के नाते, मैं सबसे जोर से बोलता था और हमेशा चॉकलेट मुझे ही मिलता था.’’
View this post on Instagram
 

From us to you. Releasing tomorrow! #URITheSurgicalStrike #11thJan2019 “HOW’S THE JOSH!?” ????????❤️????

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

इस वाक्य को उन्होंने अपने स्वयं के जीवन से लिया है, यह कुछ ऐसा है जिसकी कल्पना निर्देशक ने कभी नहीं की थी. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुना है कि सेना के बहुत कम लोग इस लाइन का उपयोग करते हैं. यह ऐसी चीज नहीं है जिसका बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है. मैंने इस संवाद का इस्तेमाल फिल्म में सही तरीके से किया है और अब यह संवाद एक अलग स्तर पर पहुंच गया है.’’ पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल का बेटा चिराग पाटिल निभाएगा फिल्म '83' में उनका किरदार जब आदित्य ने ‘‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’’ की पटकथा लिखना शुरू किया था, तभी उन्होंने अपना बना लिया था कि उन्हें इस लाइन को फिल्म में शामिल करना है. आदित्य ने कहा कि मेरी स्मृति में बसे इस वाक्य को बाहर निकालने के लिए यह एकदम सही फिल्म थी. ‘‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’’ 11 जनवरी को रिलीज हुई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. ब्लॉकबस्टर साबित हुई इस फिल्म की कमाई लगातार बढ़ रही है और अब यह 200 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है और बहुत जल्द ही इसके 200 करोड़ी क्लब में प्रवेश करने की उम्मीद है. फिल्म की चारों तरफ से काफी प्रशंसा मिल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
'लड़ाइयां पंजाबियों को मत सिखाओ...', 'सतलुज' फिल्म विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ
Diljit Dosanjh Delhi Concert live: 'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
'कोई रोककर दिखाए, मैं हूं पंजाब', दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में ललकारा, 'सतलुज' विवाद पर भी बोले
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
200 करोड़ की ठगी केस में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget