एक्सप्लोरर

#MeToo: अब रेणुका शहाणे आईं सामने, कहा- ऐसी कोई महिला नहीं जिसके पास मीटू नहीं

रेणुका शहाणे ने कहा “ मैं नहीं मानती हूं कि ऐसी एक भी महिला होगी जिसके पास ‘ मीटू’ की कहानी नहीं होगी. मेरी कहानी में कोई प्रसिद्ध व्यक्ति शामिल नहीं था. यह काफी समय पहले हुआ था लेकिन इसने मुझे प्रभावित किया था. इसने मेरे दुनिया देखने के नजरिए को प्रभावित किया.'

हॉलीवुड से शुरू हुआ ‘मीटू’ अभियान भारत में एक सनसनी की तरह फैल गया है और इसमें कई बड़े लोगों के नाम अब तक सामने आ चुके हैं. इसी अभियान के बीच जानी मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे का कहना है कि ऐसी शायद ही कोई महिला हो जिसके पास ‘मीटू’ कहानी न हो.

एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पास भी ‘मीटू’ से जुड़ी कहानी है लेकिन उनके साथ गलत काम करने वाला कोई प्रसिद्ध व्यक्ति नहीं था. उन्होंने कहा, “ मैं नहीं मानती हूं कि ऐसी एक भी महिला होगी जिसके पास ‘ मीटू’ की कहानी नहीं होगी. मेरी कहानी में कोई प्रसिद्ध व्यक्ति शामिल नहीं था. यह काफी समय पहले हुआ था लेकिन इसने मुझे प्रभावित किया था. इसने मेरे दुनिया देखने के नजरिए को प्रभावित किया.'

#MeToo: एक्ट्रेस नंदिता दास के पिता पर लगा चौथा यौन शोषण का आरोप

शहाणे ने बताया, ‘‘ मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोकल ट्रेन और बसों में सफर करते हुए बितायी है. यात्रा के दौरान आपको पता होता है कि कोई आपको छूकर, आपके स्तन को दबाकर निकल जाएगा या ऐसा ही कुछ और करेगा. यह फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस उम्र की हैं, शादीशुदा हैं या गर्भवती हैं. यह कभी न खत्म होने वाली सूची है.

शहाणे ने कहा कि उन्होंने फिल्म उद्योग के भीतर यौन उत्पीड़न नहीं झेला लेकिन यह सिर्फ भाग्य की बात हो सकती है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘‘ मेरे पास भी प्रस्ताव आए थे लेकिन मेरे इंकार करने के बाद मेरी भावनाओं की कद्र की गई. मेरे साथ ऐसा हुआ.'

#MeToo: महेश भट्ट ने कहा- इस अभियान का समर्थन एकजुट होकर करना चाहिए

उन्होंने कहा कि आलोक नाथ की बदतमिजियां ऐसी थी, जिसे फिल्म उद्योग में बुरी तरह से छुपाया गया था. आलोक नाथ पर संध्या मृदुल, हिमानी शिवपुरी और दीपिका अमीन ने आरोप लगाए हैं. शहाणे ने कहा कि आलोक नाथ के साथ राजश्री प्रोडक्शन ‘हम आपके हैं कौन’ और डीडी शो ‘ इम्तिहान’ के बाद उन्हें नाथ के कथित गंदे व्यवहार का पता चला था. एक पत्रिका ने यह खबर छापी थी कि ‘तारा’ की एक्ट्रेस नवनीत निशान ने आलोक नाथ को थप्पड़ मारा था.

‘तारा’ की लेखिका-प्रोड्यूसर विन्ता नंदा ने नाथ पर दो दशक पहले यौन उत्पीड़न और बलात्कार के आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा, ‘‘ सभी को पता है कि एक बार जब वह (आलोक नाथ) शराब के नशे में डूबते हैं तो वह बिल्कुल एक अलग तरह के इंसान बन जाते हैं. जब मैंने संध्या मृदुल की कहानी पढ़ी तो मैंने सोचा कि कम से कम आलोकनाथ ने यह स्वीकार तो किया. लेकिन हम यह देखते आए हैं और उनका व्यवहार लगातार वैसा ही रहता आया है. मुझे पार्टी करना ज्यादा पसंद नहीं है. इसलिए मेरा अनुभव उनके साथ वैसा नहीं रहा.'

विनता नंदा ने PM मोदी को लिखा ओपन लेटर, कहा- महिलाओं के लिए नहीं है ये समाज

एक्ट्रेस ने कहा कि राजश्री अपने फिल्म के सेट पर कड़ा अनुशासन बनाकर रखता था. जब शहाणे से पूछा गया कि कुछ लोग इस आंदोलन के बारे में कह रहे हैं कि यह ‘सार्वजनिक लिंचिंग’ है और निर्दोष पुरुष भी इसमें फंस रहे हैं तो शहाणे ने इस पर असहमति जतायी. उनका कहना है कि कोई भी निर्दोष को जेल भेजना नहीं चाहता है. यह आंदोलन इसलिए उभर कर आया क्योंकि कानूनी प्रक्रिया बेहद लंबी है.

एक्ट्रेस लगातार सामाजिक मामलों पर अपने विचार व्यक्त करती रही हैं. वह हाल ही में सीने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की परामर्श समिति की सदस्य भी नियुक्ति की गई. यह समिति फिल्म उद्योग में यौन उत्पीड़न के मामलों को देखती है.

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद फिल्म उद्योग की कई कलाकारों ने ‘मी टू’ की कहानी साझा की है. आलोक नाथ, साजिद खान, सुभाष घई, कैलाश खेर और रजत कपूर जैसी फिल्म उद्योग की बड़ी हस्तियों पर यौन उत्पीड़न और कुछ मामलों में बलात्कार के आरोप लगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 7 बजे तक का कलेक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'आवारापन 2' की डिमांड बढ़ी, थियेटर मालिकों से झगड़ रहे 'बंटवारा 1947' के डिस्ट्रीब्यूटर्स, 'टॉक्सिक' ने आग में घी का काम किया
सनी देओल या इमरान हाशमी? किसकी फिल्म चलेगी, किसकी हटेगी? सिंगल स्क्रीन को लेकर झगड़ा
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget