एक्सप्लोरर

The Romantics: अनुष्का शर्मा ने अपने पेरेंट्स से भी छिपाई थी मूवी डेब्यू की बात? आदित्य चोपड़ा के कहने पर उठाया था ये कदम

The Romantics: अनुष्का शर्मा ने आदित्य चोपड़ा और अपनी डेब्यू फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के बारे में बड़ा खुलासा किया.

The Romantics: नेटफ्लिक्स ने वैलेंटाइंस डे पर अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज द रोमैंटिक्स प्रीमियर कर दी, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. स्मृति मूंदड़ा के निर्देशन में बनी इस डॉक्युमेंट्री की कहानी दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा और उनके प्रॉडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स के इर्द-गिर्द घूमती है. इस सीरीज में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स और जाने-माने फिल्म निर्माताओं ने यश चोपड़ा और उनके बेटे आदित्य चोपड़ा के साथ काम करने के अपने अनुभव साझा किए.

अनुष्का शर्मा ने खोला बड़ा राज

अनुष्का शर्मा ने यश राज फिल्म की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से 2008 में बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे, जिसे आदित्य चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. अनुष्का शर्मा ने बताया कि फिल्ममेकर उनकी पहली फिल्म के बारे में किसी को भी जानकारी नहीं देना चाहते थे. यहां तक कि उन्होंने अनुष्का से कहा था कि वह अपने माता-पिता को भी इसके बारे में न बताएं. यहां तक कि यशराज फिल्म्स के स्टाफ मेंबर्स को भी यह जानकारी नहीं थी कि अनुष्का फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं.

आदित्य चोपड़ा को दिया था दोटूक जवाब

अनुष्का ने बताया, 'शूटिंग खत्म होने वाली थी. कोई भी नहीं जानता था और आदित्य भी नहीं चाहते थे कि किसी को यह पता चले कि मैं इस फिल्म की लीड एक्टर हूं. आदित्य ने मुझसे कहा था कि तुम इस बारे में किसी को नहीं बताओगी. तुम अपने माता-पिता को भी नहीं बता सकती हो. मैंने सिर्फ हामी भर दी थी.' बता दें कि जब अनुष्का ने रब ने बना दी जोड़ी साइन की थी, उस वक्त वह महज 19 साल की थी. उन्होंने आदित्य चोपड़ा से साफ कह दिया था कि वह अपने माता-पिता से कुछ भी छिपा नहीं पाएंगी, क्योंकि वह उनके साथ ही रहती हैं. हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री के सदस्यों को कतई भनक नहीं थी कि शाहरुख खान स्टारर इस फिल्म में अभिनेत्री कौन है.

आदित्य ने सुनाया फिल्म की मेकिंग का किस्सा

फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा द रोमैंटिक्स के माध्यम से पहली बार पर्दे पर नजर आए. उन्होंने रब ने बना दी जोड़ी फिल्म की मेकिंग की कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि इस फिल्म ने यशराज फिल्म्स को भारी नुकसान से उबारा था. आदित्य चोपड़ा ने कहा, 'मुझे एहसास था कि कंपनी को बड़ी सफल फिल्म की जरूरत है. ऐसे में इस फिल्म को मैंने ही करने का फैसला किया.' आदित्य चोपड़ा ने बताया कि मुंबई हमले की वजह से उन्हें फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने फिल्म को तय समय पर ही रिलीज किया. रब ने बना दी जोड़ी उस साल की सबसे सफल फिल्म साबित हुई थी.

Bade Miyan Chote Miyan: अक्षय कुमार की फिल्म के मेकअप आर्टिस्ट पर तेंदुए ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget