एक्सप्लोरर

The Kerala Story 2 BO Collection: 'द केरल स्टोरी 2’ ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 50 करोड़ क्लब में एंट्री से कितनी दूर?

The Kerala Story 2 BO Day 13: 'द केरल स्टोरी 2’ सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म केरल स्टोरी 2 ने रिलीज के 13वें दिन 1.39 करोड़ का कलेक्शन किया है.

'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. यह फिल्म 2023 की हिट 'द केरल स्टोरी' का स्पिरिचुअल सीक्वल है, लेकिन यह अपने पहले पार्ट के बॉक्स ऑफिस नंबर्स की बराबरी करने में नाकाम रही है. फिर भी इसने अच्छा परफॉर्म किया है और अपने बजट से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला है. यहां तक की दूसरे मंगलवार को तो इसकी कमाई में 30 फीसदी की तेजी भी दर्ज की गई. चलिए यहां जान लेते हैं कि 'द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

'द केरल स्टोरी 2’ ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
काफी विवादों में रही 'द केरल स्टोरी 2’ ने सिनेमाघरों में फीकी शुरुआत की थी. लेकिन इसके बाद इसने दूसरे दिन से ऐसी रफ्तार पकड़ी की 9 दिनों के भीतर ही अपना बजट वसूल डाला. अब ये फिल्म मुनाफा कमाकर मेकर्स की तिजोरियां भरने का काम कर रही है. इस बीच अच्छी बात ये है कि दूसरे हफ्ते में भी ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. दूसरे बुधवार यानी 13वें दिन भी इसने अच्छी कमाई की है.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'द केरल स्टोरी 2’  रिलीज के 13वें दिन 1.39 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ इसकी 13 दिनों की कुल नेट कमाई अब 38.44 करोड़ रुपये हो गई है.
  • वहीं इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 43.29 करोड़ रुपये हुआ है.

50 करोड़ी बन पाएगी 'द केरल स्टोरी 2’ ?
'द केरल स्टोरी 2’  बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रीक्वल जितना शानदार परफॉर्म तो नहीं कर पाई फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस से अच्छी खासी कमाई कर ली है. वहीं अब ये 50 करोड़ के आंकड़े की ओर बढ़ रही है. इस क्लब में शामिल होने के लिए 'द केरल स्टोरी 2’  को 12 करोड़ और कमाने होंगे. अगर इस फिल्म की कमाई में तीसरे वीकेंड पर उछाल आता है तो ये 50 करोड़ी बन सकती है. वहीं 19 मार्च से सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज तहलका मचाने आ रही है. धुरंधर 2 के आने के बाद 'द केरल स्टोरी 2’ के लिए कमाई करना मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में इसके पास बस अब नोट कमाने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं. देखने वाली बात होगी कि 'द केरल स्टोरी 2’  कितनी कमाई कर पाती है?

'द केरल स्टोरी 2’ स्टार कास्ट
'द केरल स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है. द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड तीन जवान भारतीय लड़कियों की कहानी है जो प्यार की तलाश में अपने परिवार की उम्मीदों को तोड़ देती हैं. लेकिन अपने फैसलों की वजह से, वे एक ऐसी सीक्रेट दुनिया में चली जाती हैं जहाँ धीरे-धीरे मैनिपुलेशन और कंट्रोल उनकी ज़िंदगी पर हावी हो जाता है. फिल्म में उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया के अलावा, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला भी अहम रोल में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget