एक्सप्लोरर

Watch: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में Vivek Agnihotri का कार्यक्रम हुआ कैंसिल, निर्माता ने कहा- 'हिंदू आवाज पर अंकुश लगाया गया है'

Video: 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में खुलासा किया है कि, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. आइए जानते हैं क्यों?

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) के जरिए खूब सुर्खियां बटोरी थीं. आखिर हो भी क्यों ना, उन्होंने फिल्म में 90 के दशक में हुए कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार के बारे में बताया था, जिसके बारे में दशकों तक लोगों ने चुप्पी साध रखी थी. इससे उन्हें जहां काफी प्रशंसा मिली, तो वहीं उनकी आलोचना के साथ उन्हें कई धमकी भरे खत भी मिले थे. अब उन्होंने बताया है कि, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में ‘हिंदू आवाज’ पर अंकुश लगाया गया है.

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए खुलासा किया है कि, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में होने वाला उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, "हिंदूफोबिक ऑक्सफोर्ड यूनियन के मंच पर एक और हिंदू आवाज पर अंकुश लगाया गया है. उन्होंने मेरा कार्यक्रम रद्द कर दिया है. वास्तव में, उन्होंने हिंदू नरसंहार और हिंदू छात्रों को रद्द कर दिया है, जो ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक हैं."

यही नहीं, विवेक अग्निहोत्री ने ये भी आरोप लगाया है कि, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के यूनियन के अध्यक्ष एक पाकिस्तानी है, इसीलिए उनका कार्यक्रम रद्द किया गया. फिल्म निर्माता वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि, उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा 31 मई को एक भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था. हालांकि, कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले बताया गया कि, यह एक गलती थी और वे उनकी मेजबानी नहीं कर पाएंगे.

उन्होंने कहा, "यह सब ईमेल पर पुष्टि की गई थी, लेकिन कुछ घंटे पहले उन्होंने कहा कि उन्होंने गलती की थी, दोहरी बुकिंग थी और वे आज मेरी मेजबानी नहीं कर पाएंगे. मुझसे पूछे बिना उन्होंने कार्यक्रम की तारीख बदलकर 1 जुलाई कर दी, क्योंकि उस दिन कोई छात्र नहीं होगा और तब कार्यक्रम करने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा."

इसी वीडियो में अग्निहोत्री ने यह भी खुलासा किया है कि, उन्हें कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में 30 मई को हुए सत्र को रिकॉर्ड करने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा, “यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने जैसा है. कुछ पाकिस्तानी और कश्मीरी मुस्लिम छात्रों ने मेरे यूनिवर्सिटी में आने का विरोध किया. ऐसा इसलिए कि, मैं पीएम मोदी का समर्थन करता हूं."

यह भी पढ़ें

'मेजर' के लिए मिले ब्लैक कैट कमांडो मेडल की अहमियत मेरे लिए ऑस्कर से ज़्यादा : अदिवि शेष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office: बुधवार को 7 में से 6 फिल्मों की हवा हुई टाइट, बाजी मार ले गई हॉलीवुड की हॉरर फिल्म, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
बुधवार को 7 में से 6 फिल्मों की हवा हुई टाइट, हॉलीवुड फिल्म ने मार ली बाजी, जानें- कलेक्शन
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
आमिर खान संग तलाक के बाद रीना दत्ता और किरण राव को कितनी मिली थी एलिमनी? जानकर चौंक जाएंगे
आमिर खान संग तलाक के बाद रीना दत्ता और किरण राव को कितनी मिली थी एलिमनी? जानकर चौंक जाएंगे
Ali Fazal Characters Matters: अली फजल बोले- ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है
अली फजल बोले- ऋचा और मैं अच्छे किरदारों के लिए जीते हैं, इमेज से ज्यादा कहानी मायने रखती है

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
ट्रंप को जिसका डर था वही हुआ, स्पीकर रोकते रह गए, लेकिन पास हो गया US प्रेसिडेंट के खिलाफ प्रस्ताव
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासक बनाए जाने पर उठाए सवाल, पूछा- कब होंगे चुनाव?
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
सूर्यकुमार यादव से क्योंं छीनी गई कप्तानी, वजह आ गई सामने
Delhi Weather: दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
दिल्ली की गर्मी से बरसात देगी राहत, तापमान में आएगी कमी, आज बारिश का अलर्ट जारी
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
'ईरान पर हम हमले नहीं कर रहे...', टेंशन के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget