एक्सप्लोरर

Anurag Kashyap पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' पर टिप्पणी से जुड़ा है विवाद

Vivek Agnihotri On Anurag Kashyap: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अनुराग कश्यप पर भड़क गये हैं. विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम अपनी भड़ास निकाली.

Vivek Agnihotri Statement On Anurag Kashyap: हाल ही में फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' (The Kashmir Files) से सुर्खियों में आए निर्देशक विवेक अग्निहोत्री निर्देशक अनुराग कश्यप पर भड़क गये हैं और उन्होंने अपनी ये भड़ास ट्विटर (Twitter) पर अपनी एक पोस्ट के ज़रिए निकाली है. आपको बताते हैं कि आखिर ये पूरा मामला किया है.

दरअसल, अनुराग कश्यप ने अपनी जल्द रिलीज होनेवाली फिल्म 'दोबारा' को लेकर यू ट्यूब चैनल 'गलाटा प्लस' के भारद्वाज रंगन को एक इंटरव्यू दिया है. इस लम्बे इंटरव्यू के दौरान अनुराग कश्यप ने भारतीय और विश्व सिनेमा की बात करते हुए हुए हाल ही में रिलीज हुई निर्देशक एस. एस. राजामौली की सुपरहिट  फिल्म 'RRR' की काफी प्रशंसा की. इसी दौरान अनुराग ने कहा कि हॉलीवुड और पश्चिमी देशों के दर्शकों को 'RRR" को काफी पसंद आई है. उन्होंने कहा कि अगर 'RRR' को ऑस्कर के लिए भारतीय एंट्री के तौर पर भेजा जाता है तो 99% चांस है कि यह फिल्म विदेशी भाषा की कैटगरी के टॉप 5 में अपनी जगह बना ले और इतना ही नहीं राजामौली की ये फिल्म ऑस्कर भी जीत सकती है.

उल्लेखनीय है कि 'RRR' के ऑस्कर नामांकन और जीतने की संभावनाओं पर बात करते अनुराग कश्यप ने कह दिया कि वे उम्मीद करते हैं कि कहीं 'RRR' की बजाय 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर नामांकन के लिए ना भेज दिया जाए. इसके अलावा, अनुराग कश्यप ने विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म‌ के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की थी. मगर अब विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग के इस बयान पर आपत्ति जाहिर करते हुए ट्वीट किया है और लिखा है कि अनुराग कश्यप बॉलीवुड के उसी समूह का हिस्सा हैं जो हमेशा से इस बात से इनकार करते हुए आए हैं कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार हुआ और कश्मीर में नरसंहार हुआ.

विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए कहा कि बॉलीवुड (Bollywood) ने 'दोबारा' के फिल्ममेकर के नेतृत्व में 'द कश्मीर फाइल्स' की ऑस्कर संभावनाओं के खिलाफ नकारात्मक अभियान शुरू कर दिया है. उल्लेखनीय है कि विवेक अग्निहोत्री के इन आरोपों का अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है.

Anurag Kashyap पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, 'द कश्मीर फाइल्स' पर टिप्पणी से जुड़ा है विवाद

The Kapil Sharma Show की ‘दादी’ Ali Asgar ने अचानक शो छोड़ने की बताई वजह, बोले- इतना रायता फैल गया था कि...

Watch: प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद बिपाशा बसु ने पहली बार शेयर किया वीडियो, क्यूट अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget