एक्सप्लोरर

The Archies: 'मैं हमेशा हाथ थामने के लिए मौजूद रहूंगा...'भांजे अगस्त्य नंदा के बॉलीवुड डेब्यू पर इमोशनल हुए मामा Abhishek Bachchan

The Archies: अगस्त्य नंदा के बॉलीवुड में डेब्यू करने पर उनके मामा अभिषेक बच्चन इमोशनल हो गए हैं. अभिषेक ने सोशल मीडिया पर भांजे संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर दिल छू लेने वाला नोट लिखा है.

The Archies: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है. अगस्त्य ‘द आर्चीज़’  के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं. बीते दिन मेकर्स ने इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी होस्ट की थी. इस इवेंट में अगत्स्य नंदा को सपोर्ट करने के लिए पूरा बच्चन परिवार पहुंचा था. वहीं मामा अभिषेक बच्चन ने अपने भांजे के बॉलीवुड डेब्यू पर खुशी जाहिर करते हुए अब सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है. वहीं अगस्त्य की मां श्वेता बच्चन ने भी बेटे की मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की है.

भांजे अगस्त्य के बॉलीवुड डेब्यू पर इमोशनल हुए मामा अभिषेक
अभिषेक बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे अपने भांजे अगस्त्य को तैयार होने में मदद करते नजर आ रहे हैं. इस प्यारी फोटो को शेयर करते हुए अभिषेक ने दिल छू लेने वाले नोट में लिखा है, “आपको बस पहुंचना है और मैं आपका हाथ पकड़ने के लिए वहां मौजूद रहूंगा. मेरे डियरेस्ट अगस्त्य, फिल्मों में आपका स्वागत है!”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

श्वेता बच्चन ने बेटे अगस्त्य के बॉलीवुड डेब्यू पर यूं जाहिर की खुशी
वहीं श्वेता बच्चन ने भी बेटे के बॉलीवुड डेब्यू पर खुशी जाहिर करते हुए उसी जगह से एक फोटो शेयर की है. फोटो में बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन भी बैठे हुए नजर आ रहे हैं और वे अगस्त्य को निहारते हुए दिख रहे हैं. तस्वीर में अपने बेटे पर प्यार लुटाती श्वेता बच्चन भी नजर आ रही हैं. वहीं रूम में नव्या और अगस्त्य की काफी तस्वीरें दिख रहीं हैं.  यहां तक ​​कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीर भी वहा दीवार पर लगी हुई है. श्वेता ने इस तस्वीर के साथ सिर्फ व्हाइट हार्ट इमोजी कैप्शन में पोस्ट किया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by S (@shwetabachchan)

अगस्त्य की फिल्म के प्रीमियर में पहुंचा था पूरा बच्चन परिवार
बता दें कि अगस्त्य नंदा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर पूरा बच्चन परिवार काफी एक्साइटेड है. बीते दिन जब 'द आर्चीज' का प्रीमियर होस्ट किया गया तो अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, श्वेता बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या और नव्या नवेली नंदा सभी अगस्त्या नंदा के चियरलीडर बनकर पहुंचे थे. इस दौरान सभी ने अगस्त्य संग जमकर पोज दिए. वहीं मामी ऐश्वर्या तो भांजे अगस्त्य की खिंचाई करती भी दिखीं. 

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जोया अख्तर के निर्देशन में बनी है 'द आर्चीज'
'द आर्चीज' को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म पॉपुलर कॉमिक्स का इंडियन एडेप्टेशन है. फिल्म से अगस्त्य नंदा, सुहाना खान और खुशी कपूर सहित कई नए चेहरे एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं. ये फिल्म 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 

यह भी पढ़ें: Watch: बच्चन फैमिली से अनबन की खबरों के बीच The Archies के प्रीमियर में Aishwarya Rai ने भांजे अगस्त्य को चिढ़ाया, कही ऐसी बात की मुस्कुरा उठे अभिषेक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन दोपहर 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' कितनी कर रही कमाई?
5वें दिन 1 बजे तक 92 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
'मैं पान मसाला का प्रचार नहीं करूंगा...' इस दावे के बीच सनी देओल का पुराना एड वायरल
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत, कोर्ट ने ये हिदायतें भी दीं
1.48 लाख रुपये की चोरी के मामले में एक्ट्रेस रूपा दत्ता को जमानत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget