एक्सप्लोरर

Thappad Box Office Collection Day 10: 'बागी 3' की रिलीज़ के बाद भी 'थप्पड़' कर रही है अच्छी कमाई

Thappad Box Office Collection Day 10: तापसी पन्न और पवेल गुलाटी स्टारर फिल्म 'थप्पड़' ने दसवें दिन 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार किया है.अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी 'थप्पड़' की समीक्षकों के साथ साथ दर्शक भी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Thappad Box Office Collection Day 10: अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म 'थप्पड़' ने दूसरे वीकेंड पर शानदार कमाई की है. लोगों से मिल रही तारीफों का इसकी कमाई पर अच्छा असर पड़ता नज़र आ रहा है. तापसी पन्नू और पवेल गुलाटी स्टारर इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 22.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब दूसरे हफ्ते पर भी ये फिल्म अच्छी कमाई कर रही है.

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 'थप्पड़' ने दूसरे रविवार पर 2.15 करोड़ रुपये की अच्छी कमाई की है. इससे पहले फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन यानी शुक्रवार को 95 लाख रुपये का बिज़नेस किया था और दूसरे दिन शनिवार को 1.95 करोड़ रुपये कमा लिए थे. इस तरह फिल्म ने 10 दिनों में कुल 27.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. उम्मीद की जा रही है कि आगे के दिनों में होली की वजह से छुट्टी होने का इस फिल्म को फायदा मिल सकता है, जिससे इसकी कमाई और बढ़ सकती है.

'थप्पड़' की ये कमाई इसलिए भी अच्छी मानी जा रही है क्योंकि इस वक्त देशभर में एक तरफ तो कोरोना वायरस का खौफ है, तो दूसरी तरफ बोर्ड की परीक्षाएं भी चल रही हैं. इसके अलावा 'थप्पड़' के शो और स्क्रीन्स को भी कम किया गया है, क्योंकि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बिग बजट फिल्म 'बागी 3' रिलीज़ हुई है. इन सभी फैक्टर्स के बावजूद तापसी की फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है.

'थप्पड़' का निर्देशन करने के साथ-साथ इसका लेखन भी अनुभव सिन्हा ने ही किया है. 'मुल्क' और 'आर्टिकल 15' जैसी शानदार फिल्मों के बाद अब 'थप्पड़' के लिए भी अनुभव सिन्हा की जमकर तारीफ हो रही है. इस फिल्म में महिला के खिलाफ होने वाली घरेलू हिंसा के अलावा भी महिलाओं से जुड़े कई और पहलुओं पर काम किया गया है. समीक्षकों ने इसकी काफी तारीफ की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
'अल्फा' का इंतजार खत्म! इस दिन रिलीज होने वाला है आलिया भट्ट की फिल्म का टीजर?
Box Office Collection Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Box Office Highlights: 'पेद्दी' ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल, 'है जवानी तो इश्क होना है' का ऐसा है हाल, जानें सेटरडे का कलेक्शन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'काम को किया जाता है नजरअंदाज', कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?
'काम को किया जाता है नजरअंदाज', कंगना रनौत ने नर्सिंग प्रोफेशन को लेकर क्यों कही ऐसी बात?

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget