एक्सप्लोरर

सलमान के घर बम होने के फर्ज़ी ईमेल में आरोपी ने लिखा-'रोक सको तो रोक लो', पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस को 4 दिसंबर को एक फर्जी ईमेल मिला था जिसमें लिखा था, ''बांद्रा में गैलेक्सी, सलमान खान के घर पर अगले 2 घन्टे में ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोको लो. इसे रोकने की कोशिश करो अगर आप कर सकते हैं." इस मामले में मुंबई पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली: 'दबंग 3' एक्टर सलमान खान के घर बम होने का बांद्रा पुलिस को फर्ज़ी मेल भेजने वाले नाबालिग युवक को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग युवक उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का रहने वाला है. उसने मुंबई पुलिस को एक फेक मेल भेजा था, जिसमें दावा किया गया था कि सलमान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में बम लगा है जो अगले दो घंटों में ब्लास्ट हो जाएगा, रोक सकते हो तो रोक लो. नाबालिग युवक ने यह मेल 4 दिसंबर को भेजा था.

मेल भेजे जाने के तुरंत बाद एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस मनोज कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोज़ल स्क्वाड (BDDS) सहित कई पुलिस अधिकारी सलमान के आवास पर पहुंचे. जब पुलिस उनके आवास पर पहुंची तो सलमान घर पर मौजूद नहीं थे. अपार्टमेंट से पिता सलीम खान, मां सलमा खान और उनकी बहन अर्पिता को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद बीडीडीएस टीम और अन्य पुलिस अधिकारियों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की चार घंटे तक तलाशी ली. हालांकि तलाशी के दौरान पुलिस को कुछ भी संदेहास्पद चीज नहीं मिली.

एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा कि मुंबई पुलिस को पता चला कि ई-मेल फर्जी था. इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने मेल भेजने वाले की तलाश शुरू की और पता चला की यह मेल गाजियाबाद से आया है. मुंबई पुलिस की एक टीम गाजियाबाद पहुंची और नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया.

अधिकारी ने कहा कि वह नाबालिग लड़का जो CLAT (कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट) की तैयारी कर रहा था, उसे किसी ने पुलिस से बचने के लिए तीस हजारी कोर्ट में छिपने की सलाह दी. लेकिन पुलिस टीम उनके बड़े भाई से मिली जो एक वकील हैं और उन्हें ई-मेल के बारे में बताया. उसके भाई ने तब 16 वर्षीय को घर आने के लिए मना लिया.

पुलिस ने नाबालिग युवक को बांद्रा पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने का नोटिस भेजा. पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि लड़के ने जनवरी में गाजियाबाद के कबीर नगर पुलिस स्टेशन को भी धमकी भरा ईमेल भेजा था. एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग युवक थाने आया और हमने न्यायालय के समक्ष उसे पेश किया. हालांकि आरोपी को बाद में अदालत से ज़मानत मिल गई.

ये भी पढ़ें: 

'कभी खुशी कभी गम' ने पूरे किए 18 साल, जानिए फिल्म से जुड़ी रोचक बातें 

बढ़ती उम्र से नहीं सर्दी से परेशान हुए महानायक, किया ये ट्वीट 

Birthday: आज है राज कपूर का जन्मदिन, जानिए प्यार में किस कदर टूटे थे बॉलीवुड के शो मैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhurandhar 2 BO Day 18 live: 'धुरंधर 2' पर 18वें दिन भी हो रही पैसों की बारिश, 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: 'धुरंधर 2' पर 18वें दिन भी हो रही पैसों की बारिश, 1 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
Entertainment News Live 5 April 2026: ‘धुरंधर 2’ की कमाई 1564 करोड़, रश्मिका मंदाना ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
लाइव: ‘धुरंधर 2’ की कमाई 1564 करोड़, रश्मिका मंदाना ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
मुंबई में शादी अटेंड करने पहुंचे शाहरुख खान और सलमान खान, इनसाइड पिक्स
मुंबई में शादी अटेंड करने पहुंचे शाहरुख खान और सलमान खान, इनसाइड पिक्स
करिश्मा कपूर का खुलासा, ऋषि कपूर संग अपनी शादी में बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर
करिश्मा कपूर का खुलासा, ऋषि कपूर संग अपनी शादी में बेहोश हो गई थीं नीतू कपूर

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
'निर्विरोध का आग्रह हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता', बारामती उपचुनाव को लेकर बोले संजय राउत
Iran-US War: 'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'ईरान के टॉप कमांडर की मौत', युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, शेयर किया वीडियो
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
'नागिन 7' में नाग गुरु बन अक्षय कुमार ने मारी एंट्री,आहाना के सामने ड्रैगन की खोलेंगे पोल
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
तुषार पांडे ने की कमाल की गेंदबाजी, गुजरात टाइटंस को नहीं बनाने दिए 6 गेंद में 11 रन, देखें आखिरी ओवर का रोमांच
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
देशभर में आंधी-बारिश का कहर, दिल्ली-यूपी से लेकर दक्षिण भारत तक चेतावनी जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Assam Assembly Election: असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
असम चुनाव से पहले CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, बताया बीजेपी कितनी जीतेगी सीटें
ऐसे करेंगे गेंदे की खेती तो हो जाएंगे मालामाल, 1 हेक्टेयर में होती है 15 लाख की आमदनी
ऐसे करेंगे गेंदे की खेती तो हो जाएंगे मालामाल, 1 हेक्टेयर में होती है 15 लाख की आमदनी
KVS Admission Result 2026-27: बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए इस दिन आएगी KVS की पहली लिस्ट, यहां से करें चेक
बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए इस दिन आएगी KVS की पहली लिस्ट, यहां से करें चेक
Embed widget