एक्सप्लोरर

Blurr Trailer Out: आंखों की रोशनी 'ब्लर' होने से पहले अपनी बहन के कातिल को ढूंढ पाएंगी Taapsee Pannu? देखें दमदार ट्रेलर

 Blurr: तापसी पन्नू की एक और थ्रिलर फिल्म 'ब्लर’ का ट्रेलर आउट हो गया है. ट्रेलर काफी दमदार लग रहा है और फिल्म में तापसी एक बार फिर किसी मिस्ट्री को सॉल्व करने की जद्दोजहद से जूझती नजर आ रही हैं.

Blurr Trailer Out: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) की अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘ब्लर’ का धांसू ट्रेलर आज रिलीज हो गया. ब्लर का ट्रेलर काफी इंप्रेसिव लग रहा है इसी के साथ ऑडियंस में फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है. तापसी की मिस्ट्री फिल्म ‘ब्लर’ का प्रीमियर 9 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर होगा.

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इससे पता चलता है कि फिल्म दो जुड़वां बहनों की कहानी है. दोनों रोल तापसी ही प्ले कर रही हैं. फिल्म में गौतमी जिसे धुंधला दिखाई देता है उसे एहसास होता है कि घर में कोई है. वहीं ट्रेलर की शुरुआत गायत्री के एक कमरे का दरवाजा खोलने से होती है और वे बिना रोशनी वाले कमरे में अपनी जुड़वा बहन का नाम गौतमी-गौतमी पुकारती सुनाई देती हैं. इसके बाद कमरे में एक लाश लटकी हुई नजर आती है.

पुलिस आती है और बॉडी को कब्जे में ले लेती है और कहती है कि ये आत्महत्या का मामला लग रहा है लेकिन तापसी कहती हैं ये पॉसिबल नही है. तापसी कहती हैं गौतमी सुसाइड कर ही नहीं सकती है. इसके बाद फिल्म में गायत्री के पति का रोल प्ले तकर रहे एक्टर गुलशन देवैया कहते सुनाई देते हैं कि गौतमी अब नहीं रही है इसलिए उसने क्या किया, क्यूं किया ये तुम्हें कभी पता नहीं चलेगा. वहीं तापसी कहती हैं मुझे ये पता करना है.

गायत्री अपनी बहन की मौत का सुराग ढूंढती है

गायत्री अपनी बहन की मौत का सुराग ढूंढने के लिए दर-दर भटक रही है. इसी दौरान उसे पता चलता है कि उसकी बहन एक आदमी को डेट कर रही थी और उसके साथ घूमने भी गई थी, इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे गायत्री अपने जुड़वा बच्चों के बारे में एक बड़े फैक्ट से अनजान है, जो उसके पति को पहले से ही पता है. एक सीन में डॉक्टर गायत्री को बताते हैं कि कैसे वह किसी भी दिन अपनी आंखों की रोशनी खो सकती है और रोशनी उसकी आंखों के लिए जहर है. ट्रेलर के एंड में एक्ट्रेस की आंखों पर पट्टी बंधी हुई दिखाई देती है.

तापसी ने आधी फिल्म आंखों पर पट्टी बांधकर की शूट

तापसी ने इससे पहले खुलासा किया था कि उन्होंने लगभग आधी फिल्म आंखों पर पट्टी बांधकर शूट की थी. उन्होंने यह फिल्म क्यों की, इस सवाल पर उन्होंने एक बयान में कहा, "जब विशाल ने इस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे कॉन्टेक्ट किया तो मैंने तुरंत हां कर दी. लगभग आधी फिल्म को ब्लाइंड फोल्ड करके शूट करने के बाद मैं बहुत सारी यादें और असली चोटें घर वापस ले जा रही हूं, जिसने मुझे क्लियर विजन को और भी ज्यादा महत्व दिया. मुझे उम्मीद है कि ओटीटी ऑडियंस को ये थ्रिलर फिल्म पसंद आएगी.

बता दें कि ब्लर को पवन सोनी ने लिखा है और अजय बहल ने इसे डायरेक्ट किया है. ब्लर में गौतमी के पति की भूमिका में गुलशन देवैया हैं. यह फिल्म ZEE5 पर रिलीज होगी.

तापसी की लास्ट फिल्म भी थ्रिलर थी
बता दें कि तापसी की आखिरी फिल्म ‘दोबारा’ भी एक थ्रिलर थी. इसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था और इसे क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया.

ये भी पढ़ें:-'गंदी बात' गाने पर MS Dhoni और हार्दिक पांड्या ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो देख आ जाएगी शाहिद कपूर की याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget