एक्सप्लोरर

Swati Sathish Root Canal Surgery: कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश ने लगाया गलत रूट कैनाल सर्जरी का आरोप, डॉक्टर का दावा- ‘हमसे गलती नहीं हुई, मेरे पास हैं सारे सबूत’

Swati Sathish Surgery: स्वाति सतीश ने आरोप लगाया था कि गलत रूट कैनाल सर्जरी से उनका चेहरा बिगड़ गया है. अब डॉक्टर का बयान सामने आया है.

Kannada actress Swati Sathish Root Canal Surgery: कन्नड़ एक्ट्रेस और टीवी एंकर स्वाति सतीश (Swati Sathish) इन दिनों सर्जरी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई, जिसमें उनका चेहरा पूरी तरह सूजा हुआ था और उस फोटो में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. स्वाति ने 29 मई को रूट कैनाल सर्जरी (Root Canal Surgery) कराई थी. उनका आरोप है कि गलत सर्जरी के कारण उनका चेहरा बिगड़ गया है. स्वाति ने ओरिक्स डेंटल मल्टीस्पेशलिटी डेंटल सेंटर से रूट कैनाल की सर्जरी कराई थी. सर्जरी के बाद से वह चेहरे में सूजन और दर्द से परेशान हैं. फिलहाल उनका इलाज दूसरे डॉक्टरों से चल रहा है और वह रिकवर कर रही हैं.

स्वाति ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में दौरान बताया कि, भले ही मैं रिकवर हो रही हूं लेकिन मेरे होठों में अब भी काफी सूजन है. मैं सही से मुस्कुरा भी नहीं सकती. 23 दिन हो गए लेकिन मेरे होंठ ठीक नहीं हुए हैं. मेरे डॉक्टर का कहना है कि होंठ को वापस पहले जैसे आकार में आने के लिए दो हफ्ते से एक महीने का समय लगेगा. गलत ट्रीटमेंट के कारण मेरी रूट कैनल सर्जरी भी पूरी नहीं हो सकी.

रूट कैनल सर्जरी के गलत ट्रीटमेंट को लेकर जब स्वाति से पूछा गया तो उन्होंने आरोप लगाया कि, डॉक्टर धनंजय की पत्नी डॉक्टर मयूरी ने उनका इलाज गलत तरीके से किया. उन्होंने बताया, ‘मुझे इस बारे में तब पता चला जब मैं इलाज के लिए दूसरे डॉक्टर के पास गई. रूट कैनल सर्जरी के दौरान मुझे पहले सोडियम हाइपोक्लोराइट का इंजेक्शन लगाया गया. इसके बाद एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया. अन्य डॉक्टरों के अनुसार, एनेस्थीसिया का इंजेक्शन पहले लगाया जाता है और उसके बाद सोडियम हाइपोक्लोराइट.’

वहीं दूसरी ओर डेंटल क्लीनिक के मालिक डॉक्टर धनंजय संजय ने दावा किया है, ‘मेरे पास क्लीनिक के सीसीटीवी फुटेज हैं. जो इस बात का सबूत है कि सर्जरी की प्रक्रिया सही तरीके से हुई थी और सोडियम हाइपोक्लोराइट से पहले एक एनेस्थीसिया दिया गया था.  हो सकता है कि सोडियम हाइपोक्लोराइट इंजेक्शन उनके स्किन पर फैल गई हो, जिससे सूजन हो गई हो. इस तरह की घटना काफी आम है. लेकिन हमारा काम यह जानना है कि इसे कैसे ठीक किया जाए. हम इसके लिए सही दवाएं और कुछ एंटी-बायोटिक्स देते हैं. हम समझते हैं कि ऐसी स्थिति में पेसेंट काफी तनाव में होते हैं, लेकिन हम चाहकर भी उनकी मदद नहीं कर सकते, क्योंकि वह हमारी मदद लेने के लिए राजी नहीं हैं.

स्वाति के आरोप के बाद कम हो गई क्लिनिक की रेटिंग 

डॉक्टर संजय कहते हैं कि, स्वाति सतीश ने सार्वजनिक रूप से लोगों को मेरे क्लीनिक पर ना आने की सलाह दी.  इसके कारण मुझे काफी नुकसान भी हुआ. 1 घंटे के भीतर ही मेरी फाइव स्टार रेटिंग एक पर पहुंच गई. यहां तक कि मुझे अपने क्लीनिक का पता भी वेबसाइट से हटाना पड़ा. मैं खुद नहीं चाहता कि ये एक बड़ा विवाद बने. लेकिन अगर वह (स्वाति) कानूनी रास्ता अपनाना चाहती हैं तो मैं भी इसके लिए तैयार हूं. क्योंकि मेरे पास भी वो सारे सबूत हैं जो कि होने चाहिए.

कानूनी कार्रवाई पर क्या कहती हैं स्वाति

वहीं दूसरी और स्वाति सतीश का दावा है कि डॉक्टर की गलती के कारण उन्हें भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है. वह घर से बाहर नहीं निकल पा रही हैं. साथ ही स्वाति ने कहा कि, चेहरा बिगड़ने के कारण कई प्रोजेक्ट्स भी हाथ से चले गए. लेकिन स्वाति से जब क्लीनिक पर कार्रवाई करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि, इस बारे में वह जल्द ही बताएंगी.

ये भी पढ़ें- Swati Sathish Surgery: कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश को सर्जरी कराना पड़ा भारी, गलत सर्जरी से बिगड़ गया पूरा चेहरा

Don 3 में अमिताभ बच्चन के साथ बनेगी शाहरुख खान की दमदार जोड़ी! इस फोटो के बाद चर्चा हुई तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget