एक्सप्लोरर

बाबरी विध्वंस केसः सभी आरोपियों के बरी होने पर स्वरा भास्कर ने दिया रिएक्शन, बोलीं- खुद ही गिरी बाबरी मस्जिद

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सभी आरोपियों को बरी करने पर रिएक्शन दिया है. स्वरा भास्कर ने तंज भरे लहजे में कहा कि बाबरी मस्जिद खुद ही गिर गई थी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. वह बॉलीवुड के अलावा हर सामाजिक मुद्दे पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती हैं. इसे लेकर वह अक्सर ट्रोल भी होती हैं. लेकिन वह इसकी परवाह नहीं करती और बेबाक अंदाज में अपना पक्ष रखती हैं. उन्होंने अब बाबारी मस्जिद पर आए फैसले पर भी बेबाकी से अपना पक्ष रखा और सभी आरोपियों के बरी होने पर तंज कसा है.

स्वरा भास्कर ने आरोपियों के बरी होने पर कहा कि बाबरी खुद ही गिर गया था. उन्होंने ट्वीट में लिखा,"बाबरी मस्जिद खुद ही गिर गया था." इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाले तीन इमोजी को भी शामिल किया है. स्वरा भास्कर की इस चुटकी पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. और सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि कुछ लोगों ने सीबीआई के फैसले का स्वागत किया है.

यहां देखिए स्वरा भास्कर का ट्वीट-

सभी 32 आरोपी बरी

बता दें कि बाबरी विध्वंस मामले में लखनऊ स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सिंह, महंत गोपालदास, विनय कटियार और उमा भारती समेत सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया गया है. जज एसके यादव ने कहा है कि विवादित ढांचा गिराने की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी और ये घटना अचानक हुई थी.

ढांचा गिराने की साजिश का आरोप

अदालत ने सीबीआई के साक्ष्यों को नाकाफी करार देते हुए सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया. ये केस बीते 28 साल से अदालत में लंबित था. आपको बता दें कि 6 दिसंबर, 1992 में हिंसक कारसेवकों ने बाबरी मस्जिद के विवादित ढांचे को गिरा दिया था. 32 अभियुक्तों पर आरोप थे कि उन्होंने विवादित ढांचा को गिराने के लिए साजिश रची थी.

मुंबई पुलिस ने अनुराग कश्यप को भेजा समन, यौन शोषण मामले में कल सुबह 11 बजे करेगी पूछताछ

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
फिल्मों में कमबैक करना चाहती हैं बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी, बोलीं-अच्छा रोल ऑफर होगा तो करेंगे
फिल्मों में कमबैक करना चाहती हैं हेमा मालिनी, बोलीं-अच्छा रोल ऑफर होगा तो करेंगे
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल का 77 साल की उम्र में निधन
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल का 77 साल की उम्र में निधन
450 करोड़ के बजट में बनी है शाहरुख खान की फिल्म 'किंग'? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया रिएक्ट
450 करोड़ के बजट में बनी है शाहरुख खान की फिल्म 'किंग'? डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया रिएक्ट

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget