एक्सप्लोरर

'बच्चों को बमों से उड़ाया, लोगों को जिंदा जलाया', इस देश पर बरसीं स्वरा भास्कर, लिखी इमोशनल पोस्ट

Swara Bhaskar Statement on Israel: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर इजरायल के हमलों की निंदा की है. उन्होंने गाजा और फिलिस्तीन पर हुए हमलों पर भी बात की है.

Swara Bhaskar: अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट डालकर इजरायल के हमलों की निंदा की है. उन्होंने गाजा और फिलिस्तीन पर हुए हमलों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि इजरायल मानव जाति से मानवता छीन रहा है. आइए आपको बताते हैं अभिनेत्री ने और क्या-क्या कहा है?

नरसंहार को देखते हैं और कुछ भी नहीं करते- स्वरा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक पोस्ट में स्वरा ने लिखा, "हम हर दिन बस चुपचाप इस नरसंहार को देखते हैं और कुछ भी नहीं करते... दुनिया धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है."स्वरा भास्कर ने फिलिस्तीन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, “मैं हर रोज तैयार होती हूं, मेकअप करती हूं और सेल्फी पोस्ट करती हूं, मैं खुश रहने की कोशिश करती हूं. इसी कोशिश में मैं अपनी बच्ची के साथ खेल के दिनों और जन्मदिन की पार्टियों से प्यारी तस्वीरें लेती हूं और रील भी बनाती हूं. मैं बेकार की लाइफस्टाइल पोस्ट स्क्रॉल करती हूं, इंटरनेट पर शॉपिंग करती हूं और ऐसी चीजें खरीदती हूं जिनकी मुझे जरूरत भी नहीं होती. केवल इस वजह से कि खुद को डायवर्ट कर सकूं. हालांकि, मेरे दिमाग से अत्याचार की तस्वीर हटती नहीं है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

हर दिन रोते-बिलखते माता-पिता को देखती हूं- स्वरा

उन्होंने आगे कहा, “मैं हर दिन रोते-बिलखते माता-पिता को देखती हूं, जो अपने मृत बच्चों को गोद में लिए खड़े हैं. वो बच्चे जिनके शरीर इजरायल के बमों से टुकड़े-टुकड़े हो गए. कहीं अपने परिवार के सदस्यों के शरीर के अंग को ले जाते लोग हैं तो कहीं व्यक्ति को टेंट में जिंदा जलाया गया.''

अभिनेत्री ने आगे कहा, "हम नरसंहार देख रहे हैं, सबसे भयानक युद्ध जो अपराध है, सबसे घृणित अमानवीयता हमारे फोन पर लाइव स्ट्रीम की जा रही है और हम इसके लिए कुछ नहीं कर सकते. हम सभी धीरे-धीरे मर रहे हैं. इजरायल न केवल गाजा और फिलिस्तीन को नष्ट कर रहा है, बल्कि यह मानव जाति से उसकी मानवता को छीन रहा है और हम मोबाइल को स्क्रॉल करने या इंटरनेट पर शॉपिंग करने में व्यस्त हैं."

नरसंहार के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी- स्वरा

एक अन्य पोस्ट में स्वरा ने आगे लिखा, “नरसंहार सामान्य नहीं है. इंसानों या किसी भी जीवित प्राणी को जिंदा जलते देखना सामान्य नहीं है. लोगों को जिंदा जलाना सामान्य बात नहीं है. बच्चों की हत्या करना सामान्य बात नहीं है. अस्पतालों, स्कूलों में बमबारी करना सामान्य बात नहीं है. जघन्य अपराधों के खिलाफ लोगों को आगे आना पड़ेगा. नरसंहार के खिलाफ आवाज उठानी पड़ेगी.”

यह भी पढें -

सुपरस्टार के बेटे को फिल्म फ्लॉप होने का लगा था सदमा, एक साल तक घर से बाहर नहीं रखा था कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget