एक्सप्लोरर

मंदसौर गैंगरेप पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, कहा- इन राक्षसों को कड़ी सजा दो

घटना पिछले हफ्ते मंगलवार की है जब छात्रा स्कूल के बाहर अपने पिता के आने का इंतजार कर रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था. उसके साथ गैंगरेप किया गया और बाद में उसका गला रेत कर मरने के लिए छोड़ दिया गया.

मुंबई: फरहान अख्तर, रितेश देशमुख जैसे बॉलीवुड सितारों ने मंदसौर गैंगरेप मामले की आलोचना करते हुए देश में बच्चों की सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं. मध्य प्रदेश की एक आठ वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है और बॉलीवुड के गलियारे में इस घटना को लेकर हलचल मच गई है. घटना पिछले हफ्ते मंगलवार की है जब छात्रा जब स्कूल के बाहर अपने पिता के आने का इंतजार कर रही थी, तभी उसका अपहरण कर लिया गया था. उसके साथ गैंगरेप किया गया और बाद में उसका गला रेत कर मरने के लिए छोड़ दिया गया. इस घटना के एक दिन बाद मध्य प्रदेश की पुलिस ने 20 वर्षीय मजदूर इरफान उर्फ भय्यू को सीसीटीवी फूटेज के आधार पर गिरफ्तार किया. इरफान के बाद इस मामले में एक अन्य मजदूर आसिफ (24) को भी गिरफ्तार किया गया है. दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं तथा बाल यौन अपराध संरक्षण (पोस्को) कानून के तहत मामले दर्ज किए गए हैं.

इस घटना से निराश और परेशान बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट के जरिए इस मामले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है.

रितेश ने ट्वीट किया, "इससे बड़ी किसी बात पर मुझे अधिक गुस्सा नहीं आ सकता. आठ साल की बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म. बहुत हो गया. अपराधियों को जनता के सामने फांसी दी जानी चाहिए."

घटना से परेशान फरहान ने कहा, "खतरनाक रोहराव और अपराध की गंभीर विकृति को देखते हुए किसी को यह पूछना चाहिए कि क्या आपका देश बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है?"

BLOG: दूसरे की बहन-बेटी को अपनी बहन-बेटी की जगह रख कर देखिए, बलात्कारी हिंदू-मुसलमान नहीं, भेड़िया नजर 

'वीर दी वेडिंग' के कारण विवादों से घिरी रही स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, "मंदसौर से शर्मनाक और भयानक खबर, जहां निर्दयता से एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया. इन राक्षसों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए."

ईशा गुप्ता ने ट्वीट किया, "मुझे माफ कर दो बच्ची. माफ कर दो कि यह देश तुम्हारे लिए सुरक्षित नहीं. इन आरोपियों ने तुम्हें भगवान के बच्चे के रूप में नहीं देखा. माफ कर दो कि लोग इसमें राजनीति को देखते हैं, लेकिन प्यार से नहीं."

मंदसौर रेप कांड: बच्ची ने हालत में सुधार के बाद खाया बिस्कुट, पिता बोले- मुआवजा नहीं, फांसी चाहिए

ऋचा चढ्डा ने ट्वीट किया, "कोई कैसे एक दूसरे इंसान के साथ ऐसा कर सकता है, एक बच्ची के साथ? अगले ही दिन इन आरोपियों को पकड़ने वाले मंदसौर पुलिस अधीक्षक को सलाम. सलाम यूनुस शेख को, जिन्होंने आरोपियों को दफन न किए जाने की घोषणा की."

अपने ट्वीट में विशाल ददलानी ने कहा, "क्या यह चकित करने वाला नहीं है? मंदसौर दुष्कर्म मामले में सरकार से सवाल करने के बजाए, लोग कठुआ और उन्नाव मामले में न्याय की मांग करने वालों से सवाल कर रहे हैं. वैसे क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंदसौर में आरोपियों के बचाव में कोई रैली निकाली, जो उन्होंने कठुआ में किया था."

यह भी पढ़ें-

मंदसौर रेप केस मामले में बोले अखिलेश- बीजेपी सरकारों में बच्चियां तक सुरक्षित नहीं

मंदसौर गैंगरेप कांड: पीड़ित बच्ची के परिवार से मिलने को एहसान जताने वाले बीजेपी विधायक ने मांगी माफी

मंदसौर रेप कांड: राहुल गांधी ने जताया दुख, कहा- बच्चियों के लिए एक राष्ट्र के तौर पर एक साथ आना होगा

मंदसौर गैंग रेप: CJI और कानून मंत्री के सामने सीएम शिवराज सिंह ने कहा- दोषियों को जल्द फांसी हो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget