एक्सप्लोरर

Taali के पोस्टर के बाद सुष्मिता सेन को लोग बुलाने लगे थे छक्का, एक्ट्रेस ने दुखी होकर सभी को कर दिया था ब्लॉक

Sushmita Sen On Taali: सुष्मिता सेन के ताली के पोस्टर पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उन्होंने इस तरह के कमेंट करने वाले सभी लोगों को ब्लॉक कर दिया था.

Sushmita Sen On Taali: 'ताली बजाती नहीं बजवाती हूं..' जब सुष्मिता सेन का इस डायलॉग के साथ मोशन पोस्टर रिलीज हुआ तो वो हर जगह चर्चाओं में आ गईं. उनके दमदार लुक को देख हर कोई हैरान था. श्रीगौरी सावंत के किरदार पर आधारित इस सीरीज में सुष लीड रोल प्ले कर रही हैं. इस सीरीज में सुष उस इंसान की जिंदगी के बारे में बताएंगी जिसकी वजह से भारत में हर आधिकारिक दस्तावेज में तीसरे लिंग को शामिल किया गया है. हालांकि इस पोस्टर में कुछ लोग सुष्मिता के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इसे लेकर खुलासा किया है.

सुष्मिता सेन को जब किया जा रहा था ट्रोल

सुष्मिता सेन ने न्यूज 18 से हुई बातचीत में बताया, 'ताली का पहला पोस्टर जब मैंने रिलीज किया था तो उसमें मेरा आधा चेहरा और ताली दिख रही थी. मुझे याद है कमेंट सेक्शन में बहुत से लोग थे जो सोशल मीडिया पर भरा पड़ा है लोग बार-बार छक्का लिख रहे थे. मैंने सोचा वो मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

'ट्रांसजेंडर्स के साथ रोज होता है गलत व्यवहार'

सुष्मिता ने आगे कहा कि इस घटना ने न केवल उन्हें इमोशनली हर्ट किया बल्कि उन्हें ट्रांसजेंडर्स समुदाय के प्रति रोज होने वाले गलत व्यवहार का भी एहसास हुआ. सुष ने कहा, 'मैंने इसे बहुत व्यक्तिगत रूप से लिया क्योंकि ये मेरी टाइमलाइन पर हो रहा था. बेशक, मैंने उन सभी को ब्लॉक कर दिया है, लेकिन इसने मुझे प्रभावित किया कि जब मैं केवल गौरी सावंत के जीवन को चित्रित कर रही हूं तो मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा है, वो तो अपने जीवन के हर पल को इसके साथ जी रहे हैं.'

'दिल से दिया भगवान का धन्यवाद'

इन घटना ने सुष्मिता को अपनी लाइफ के लिए आभारी बनाया और उन्हें ये एहसास दिलाया कि वो नेगेटिविटी को दूर करने के लिए एक कहानी बदलने का एक माध्यम बन सकती हैं. सुष ने कहा मैंने भगवान को धन्यवाद दिया कि मुझे इन सब को किसी तरह बदलने का एक मौका मिला है. एकमात्र चीज जो भगवान ने मुझे दी है वो ये है कि मेरे आसपास के लोग मुझे पूरे दिल से प्यार करते हैं. मैं ये जानती हूं. मैं इसे उस समुदाय तक पंहुचाना चाहती हूं जो इसके लिए दशकों से तरस रहा है. वो इसके हकदार हैं.

बता दें ताली 15 अगस्त को जीयो सिनेमा पर रिलीज होने जा रही है.

यह भी पढ़ें: क्या अपने इलाज के लिए Samantha Ruth Prabhuने करोड़ों रुपये लिए हैं उधार? एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताई सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget