एक्सप्लोरर

SSR Case: रिया की शिकायत पर बोलीं सुशांत की बहन- झूठी FIR हमें नहीं तोड़ सकती

सुशांत की बहनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420, 464, 465, 466, 468, 474, 306, और 120 बी के तहत एफआईआर दर्ज हुई है.

रिया चक्रवर्ती की शिकायत के बाद ब्रांदा पुलिस स्टेशन ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दो बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दोनों बहनों पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगा है. रिया की इस एफआईआर पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने ट्वीट कर कहा, "कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी FIR तो बिल्कुल भी नहीं!"

रिया का आरोप- एक्टर को सुसाइड के लिए उकसाया सुशांत की बहनों और एक डॉक्टर तरुण कुमार के खिलाफ के खिलाफ रिया द्वारा शिकायत दर्ज करने के 12 घंटे के भीतर ही एफआईआर दर्ज कर ली गई. ब्रांदा पुलिस स्टेशन में इंस्पेटर प्रमोद कुंभार ने दोनों बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. डॉ. तरुण कुमार दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्डियोलॉजी के एसोसिएट प्रोफ्रेसर हैं और उन पर सुशांत के लिए दवाइयां उपलब्ध करवाने का आरोप है. इन सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखेबाजी और अपराधिक षडयंत्र रचने का मामला दर्ज किया गया है.

इन सभी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी देने), 464 (एक झूठा दस्तावेज बनाने), 465 (जालसाजी करना), 466 (अदालत के रिकॉर्ड की जालसाजी या पब्लिक रजिस्टर, आदि), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य के लिए जालसाजी), 474 (दस्तावेजों का कब्जा), 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत एफआईआर दर्ज हुई है.

रिया ने शिकायत में क्या कहा? रिया ने शिकायत में लिखा, ‘‘राजपूत ने आठ जून, 2020 को मुझे फोन के वो संदेश दिखाए जिनमें उनके और उनकी बहन प्रियंका के बीच बातचीत हुई है और प्रियंका ने उन्हें दवाओं की एक सूची भेजी है. मैंने राजपूत को बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने पहले ही दवाएं बता रखी हैं जो उनका पहले से इलाज कर रहे हैं.’’

रिया ने कहा, ‘‘हालांकि वह (राजपूत) मुझसे सहमत नहीं हुए और कहा कि केवल वो ही दवाएं लेंगे जो उनकी बहन कह रही हैं.’’ उन्होंने कहा कि उसी दिन राजपूत ने रिया से उनके घर से जाने को कहा कि क्योंकि उनकी बहन मीतू सिंह कुछ दिन के लिए रुकने आ रही थीं.

शिकायत के मुताबिक, ‘‘यह बात सामने आ गयी है कि राजपूत ने आठ जून को अपनी बहन प्रियंका से कहा था कि वह उक्त दवाएं बिना डॉक्टर के परामर्श पत्र के नहीं ले पाएंगे. उसी दिन उनकी बहन प्रियंका ने उन्हें दिल्ली के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में कार्यरत डॉ तरुण कुमार के हस्ताक्षर वाला नुस्खा भेज दिया.’’

ये भी पढ़ें- SSR Case: रिया की शिकायत पर विकास सिंह बोले- ये सुशांत के परिवार को न्याय नहीं मिलने देने की कोशिश रात एक बजे बांद्रा पुलिस स्टेशन से निकली रिया चक्रवर्ती, सुशांत की बहन के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
The Odyssey Box Office: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget