एक्सप्लोरर

बेटे सुशांत सिंह से बात करने के लिए रिया चक्रवर्ती को किया था पिता ने मैसेज, सामने आई चैट

रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उन्हें मैसेज किया था कि वो अपने बेटे से बात करना चाहते हैं. इतना ही नहीं सुशांत के पिता ने उनकी मैनेजर श्रुति मोदी को भी मैसेज किया था.

सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में जहां जांच को लेकर एजेंसियों के बीच टकराव जारी है. वहीं उनका परिवार लगातार ये दावा करता दिख रहा है कि रिया ने उन्हें सुशांत से दूर कर दिया था. कुछ दिन पहले रिया चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए व्हाट्सएप चैट के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. इसमें उन्होंने दावा किया था कि सुशांत के उनकी बहनों के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे.

वहीं, अब कुछ और व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट सामने आए हैं. जिनमें सुशांत के पिता रिया को मैसेज कर बेटे से बात करवाने की बात कह रहे हैं. ये मैसेज बीते साल 29 नवंबर के बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, 'सुशांत के पैर टखने से नीचे मुड़े हुए थे, जैसे कि वह टूट गए हों'

सुशांत के पिता ने रिया को भेजा ये मैसेज :- ''जब तुम जान गए कि मैं सुशांत कि पिता हूं तो बात क्यों नहीं की. आखिर बात क्या है. फ्रेंड बनकर उसका देखभाल और इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे. इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो.''

इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता की ओर से रिया की मैनेजर श्रुति मोदी को भी मैसेज किया गया था. उन्होंने इस मैसेज में लिखा:- ''मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे काम और उसे भी तुम देखती हो. वह अभी किस स्थिति में है, इसके लिए बात करना चाह रहे थे. कल सुशांत से बात हुई थी तो उसने कहा था कि मैं बहुत परेशान हूं. अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए. इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था. अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई जाना चाहता हूं. फ़्लाइट का टिकट भेज दो.''

ये भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से ED ने करीब 10 घंटे की पूछताछ

आपको यहां बता दें कि सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती पर मामला भी दर्ज करवाया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रिया ने उन्हें और उनके परिवार को सुशांत से दूर कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
सलमान खान के परिवार में कौन है सबसे ज्यादा पढ़ा-लिखा? जानिए अरहान, अलीजेह और अयान की एजुकेशन
कितने पढ़े-लिखे हैं सलमान खान के परिवार के बच्चे? जानिए कहां से की है पढ़ाई

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget