एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती से ED ने करीब 10 घंटे की पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में सोमवार को रिया चक्रवर्ती से ED ने पूछताछ की. इससे पहले उनसे शुक्रवार को करीब 9 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज करीब 10 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से रिया बाहर निकली हैं.

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि रिया, उनके भाई शौविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती सुबह 11 बजे बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे. उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए सम्मन किया गया था. बाद में रिया और राजपूत की कारोबारी प्रबंधक श्रुति मोदी भी ईडी के दफ्तर पहुंची.

सभी चारों से सात अगस्त को भी केंद्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की थी. दोपहर दो बजे के बाद राजपूत के दोस्त और रूममेट सिद्धार्थ पटानी भी ईडी के दफ्तर पहुंचे और उनसे पूछताछ की गई.

शौविक से हुई 22 घंटे की पूछताछ शौविक से अब तक करीब 22 घंटे पूछताछ की जा चुकी है. शौविक रातभर की पूछताछ के बाद रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे यहां ईडी कार्यालय से निकले थे. उससे शनिवार दोपहर के करीब पूछताछ शुरू हुई थी.

मामले में मुख्य आरोपी रिया (28) से शुक्रवार को करीब आठ घंटे पूछताछ की गई थी. शुक्रवार को ईडी ने रिया के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) तथा मोदी से भी पूछताछ की थी.

अधिकारियों ने बताया कि ईडी की पूछताछ रिया की आय, निवेश, कारोबार और पेशेवर सौदों पर केंद्रित थी. ईडी की नजर शहर के खार इलाके और नवी मुम्बई में रिया से संबंधित संपत्तियों, उनकी खरीद के स्रोत पर है.

रिया का सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा रिया पर सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. इसके खिलाफ रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है और केस को मुंबई ट्रांसफर करने की मांग की है. रिया की याचिका पर अब 11 अगस्त को सुनवाई होगी.

इस बीच आज रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दायर किया. रिया ने कहा है कि पटना में एफआईआर का कोई आधार नहीं था. उसके मुंबई ट्रांसफर हो जाने से बचने के लिए ही जांच सीबीआई को दे दी गई. महाराष्ट्र सरकार की अनुमति के बिना ऐसा नहीं किया जा सकता. हालांकि, रिया ने यह भी कहा है कि अगर सुप्रीम कोर्ट अपनी तरफ से जांच सीबीआई को सौंपता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.

हलफनामे में पूरे मामले के मीडिया ट्रायल की बात कही गई है. कहा गया है कि मीडिया ने रिया को पहले ही दोषी करार दिया है. पहले 2जी और आरुषि तलवार केस में जिन लोगों को मीडिया ने अपनी तरफ से दोषी करार दिया था, वह लोग बाद में निर्दोष साबित हुए. सुशांत के बाद भी कुछ अभिनेताओं ने आत्महत्या की है, लेकिन मीडिया की दिलचस्पी इसी मामले में है. मामले को बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है. वह पहले से परेशान है, लेकिन उसके निजी जीवन को तमाशा बना दिया गया है.

ED के सामने रिया ने पेश किया पिछले चार साल की कमाई का ब्योरा, सुशांत के 15 करोड़ की मिस्ट्री उलझी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget