एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह मामले में नाम जोड़े जाने से परेशान हुए सूरज पंचोली, पुलिस को दी शिकायत

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान केस में अपना नाम घसीटे जाने पर एक्टर सूरज पंचोली ने मुंबई पुलिस को शिकायत की है. इस शिकायत में उन्होंने कई मीडिया हाउस, यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया यूजर्स पर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया है.

सुशांत सिंह राजपूत केस में ईडी, सीबीआई, बिहार पुलिस और मुंबई पुलिस जांच कर रही है. इस मामले में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं और इन्हीं खुलासों के साथ ही नए लोग जुड़ते जा रहे हैं. किसी पर आरोप लग रहे हैं और कोई आरोप लगा रहा है. वहीं, कई लोग सुशांत केस को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियन से भी जोड़कर देख रहे हैं. इन दोनों ही मामलों में रिया चक्रवर्ती के अलावा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और एक्टर सूरज पंचोली का नाम भी जोड़ा जा रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन सुसाइड केस को लेकर आदित्य ठाकरे भी आहत हैं और उन्होंने 4 अगस्त को एक बयान जारी कर कहा कि इसमें उनका कोई लेना-देना नहीं. उन्हें फंसाया जा रहा है. ऐसा ही कुछ एक्टर सूरज पंचोली का भी कहना है. इस मामले में अपना आने से सूरज काफी परेशान हो रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सोमवार को (10 अगस्त) वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई है.

ये भी पढ़ें : बेटे सुशांत सिंह से बात करने के लिए रिया चक्रवर्ती को किया था पिता ने मैसेज, सामने आई चैट

मीडिया हाउस  और यूट्यूबर्स के खिलाफ शिकायत

सूरज पंचोली ने शिकायत में कहा कि कई खबरों में सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियन केस से उनका नाम जोड़ा जा रहा है. इससे उनका मानसिक शोषण हो रहा है. एक्टर के करीबी सूत्रों के मुताबिक, सूरज ने कई मीडिया हाउस, यूट्यूबर्स और कई अन्य लोगों को खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है, जो उनके खिलाफ फर्जी खबरें और सोशल मीडिया पर विवादित थ्योरीज बना रहे हैं.

मानसिक शोषण का जिम्मेदार

सूत्र ने खुलासा किया कि सूरज चाहते हैं कि अफवाह फैलाने वाले को उनके मानसिक शोषण का जिम्मेदार माना जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. हालांकि दिशा सालियान के पिता ने कुछ दिन पहले मुंबई पुलिस को लिखा था कि उनकी बेटी को लेकर जितनी भी खबरें चलाई जा रही हैं, सब गलत हैं. वह मुंबई पुलिस की जांच से संतुष्ट हैं. वहीं, सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहा है.

ये भी पढ़ें : सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप, 'सुशांत के पैर टखने से नीचे मुड़े हुए थे, जैसे कि वह टूट गए हों'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'धमाल 4'-'वेलकम टू द जंगल' सबको पछाड़ा
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
पूरी हुई कार्तिक आर्यन की रोमांटिक फिल्म, भूषण कुमार का खुलासा
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
'पूजा कर रही या फोटोशूट', सावन शुरू होते ही मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, सनग्लास देख भड़के लोग
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट

वीडियोज

Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget