एक्सप्लोरर

Superman BO Day 1: हॉलीवुड की 'सुपरमैन' ने पहले ही दिन दी 'मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को मात, दोनों फिल्मों से ज्यादा कर डाली कमाई

Superman Box Office Collection: हॉलीवुड की 'सुपरमैन' ने भारत में शानदार शुरुआत की है. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉलीवुड की नई रिलीज मालिक और आंखों की गुस्ताखियों की कुल कमाई से ज्यादा कलेक्शन किया है.

इस शुक्रवार यानी 11 जुलाई को बॉलीवुड की दो फिल्मों राजकुमार राव की ‘मालिक’ और विक्रांत मैसी-शनाया कपूर की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ के साथ हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ का क्लैश हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि ‘सुपरमैन’ ने पहले ही दिन बॉलीवुड की दोनों नई रिलीज फिल्मों के छक्के छुड़ा दिए और इसी के साथ इसकी भारत में ओपनिंग काफी शानदार रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘सुपरमैन’ का पहले दिन का कलेक्शन कितना रहा है?

सुपरमैनने पहले दिन कितना किया कलेक्शन?
डेविड कोरेन्सवेट स्टारर ‘सुपरमैन’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म ने अपने पहले दिन सभी भाषाओं में लगभग 7 करोड़ रुपये की कमाई की, जो भारत में डीसी ‘सुपरहीरो’ फिल्म की दमदार ओपनिंग हैं. हैरानी की बात ये है कि हिंदी रिलीज़  ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ से मुकाबले के बावजूद, ‘सुपरमैन’ सबसे आगे निकल गई और दोनों फिल्मों की कुल कमाई से ज्यादा कलेक्शन करने में सफल रही.

पहले ही दिन ‘सुपरमैनने मालिक-आंखों की गुस्ताखियां को मात
बता दें कि हॉलीवुड रिलीज़ ने राजकुमार स्टारर को पीछे छोड़ दिया, जिसने लगभग 3.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनाया स्टारर ने इस बॉक्स ऑफिस की दौड़ में महज 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया .

पहले वीकेंड तक कर सकती है 30-40 करोड़ की कमाई
अगर ‘सुपरमैन’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई की रफ्तार बढाई तो ये फिल्म अपने पहले वीकेंड तक 35-40 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच सकती है या उसे पार कर सकती है. हालाँकि, इसके लिए फिल्म को शनिवार और रविवार को डबल डिजीट में कमाई करनी होगी

 सुपरमैन के बारे में
जेम्स गन ने सुपरमैन को लिखा और निर्देशित किया है.  डीसी सुपरहीरो फिल्म सुपरमैन इस आइकॉनिक किरदार को एक नया और इमोशनल रूप देती है. फिल्म में डेविड कोरेंसवेट ने सुपरमैन का रोल प्ले किया है इसके साथ, रेचल ब्रोसनाहन लोइस लेन की भूमिका में हैं, जबकि निकोलस हॉल्ट लेक्स लूथर की आइकॉनिक भूमिका में है.

ये भी पढ़ें:-Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 22: चौथे फ्राइडे लाखों में सिमटी 'सितारे जमीन पर', लेकिन 'छावा' के बाद ये कमाल करने वाली बन गई साल की दूसरी फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?
ABP Report: क्लासरूम में LIVE मर्डर और सुसाइड| Tarntaran News | Crime | Viral Video | ABP News
Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
Video:
"विदेशी मैडम बिहारी टोन" लंदन की सड़कों पर देसी स्टाइल में समोसे बेचते दिखी गौरी मैम- वीडियो वायरल
Embed widget