एक्सप्लोरर

मां बनी अभिनेत्री सनी लियोनी, 21 महीने की बच्ची को लिया गोद, देखें तस्वीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अभिनेत्री कई दिनों पहले ही निशा को गोद ले चुकी थीं लेकिन कल जाकर ये बात मीडिया के सामने आई है. इतना ही नहीं निशा के साथ सनी और बेवर की तस्वीर भी देखने को मिली है.

नई दिल्ली: पिछले काफी दिनों से ऐसी खबरें थीं कि बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जल्दी मां बनने वाली हैं. अब फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि ये अभिनेत्री मां बन चुकी हैं. जी हां, सनी लियोनी और उनके पति डेनियल बेवर ने 21 महीने की निशा कौर को गोद लिया है. निशा महाराष्ट्र के लातुर जिले की रहने वाली हैं. बॉलीवुड की इस हॉट जोडी़ ने अपनी इस बेटी का नाम निशा कौर बेवर रखा है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ये अभिनेत्री कई दिनों पहले ही निशा को गोद ले चुकी थीं लेकिन कल जाकर ये बात मीडिया के सामने आई है. इतना ही नहीं निशा के साथ सनी और बीवर की तस्वीर भी देखने को मिली है.

IMG-20170721-WA0000इस  बार सनी में सनी लियोनी ने अंग्रेजी अखबार हिंदुुस्तान टाइम्स ने कहा, ''हमने कुछ दिनों पहले ही निशा को गोद लिया है. जैसे ही मुझे निशा की तस्वीर मिली उसे देख कर मैं बहुत ही खुश हो गई. हमने कुछ दिनों पहले ही इस बात के बारे में सोचा था और इतनी जल्दी हमें ऐसा सौभाग्य मिला. मैं बहुत खुश हूं.'''

सनी लियोनी हमेशा काम में ही व्यस्त रहती हैं इस वजह से उन्होंने बच्चा गोद लेने की सोची. इस बारे में उन्होंने कहा, ''हम फैमिली शुरू करने की सोच रहे थे शेड्यूल इतना बिजी था कि ऐसा होना मुमकिन नहीं था. तो हमने सोचा क्यों न हम बच्चा गोद ले लें. इसके बारे में लोग क्या सोचते हैं मुझे नहीं पता लेकिन चाहे वो मेरा बच्चा हो या मेरा बयोलाजिकल बच्चा हो, इससे मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता.''

इन दिनों टीवी रिएलिटी शो में होस्ट के तौर पर दिखने वाली इस अभिनेत्री ने आगे कहा, ''यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और हम दोनों इसके आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से तैयार हैं. हम दोनों फैमिली शुरू करना चाहते हैं और यह बहुत ही शानदार है.''

sunny डेनियल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''लगभग दो साल पहले जब हम एक अनाथालय गए थे तभी हमने एक बच्ची को गोद लेने का आवेदन किया था. वे लोग अद्भुत काम कर रहे हैं लेकिन हमने सोचा कि यह उनकी मदद करने के लिए बहुत अच्छा मौका होगा. बेशक आप उन सभी जरूरत मंद की मदद करना चाहते हैं लेकिन आप नहीं कर सकते. शायद इसी तरह से चीजों को शुरू किया जा सकता है.''

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही  सनी लियोनी ने कहा था कि वो मां बनना चाहती हैं लेकिन उन्हें प्रेग्नेंसी से डर लगता है. इसके बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि सनी लियोनी जल्द ही फैमिली शुरू कर सकती हैं. अचानक ही कल सनी लियोनी ने निशा के बारे में बताकर खुशखबरी दे दी.

इसके बाद से ही इस जोड़ी बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुकून और प्यार से भरा', विक्की कौशल ने बर्थडे विशेज के लिए जताया फैंस का आभार, शेयर की फोटोज
'सुकून और प्यार से भरा', विक्की कौशल ने बर्थडे विशेज के लिए जताया फैंस का आभार, शेयर की फोटोज
प्रिया दत्त ने पापा सुनील दत्त संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, यंग लुक में संजय दत्त आए नजर, फैंस ने लुटाया प्यार
प्रिया दत्त ने पापा सुनील दत्त संग शेयर की थ्रोबैक फोटो, यंग लुक में संजय दत्त आए नजर
Aakhri Sawal Box Office: 'आखिरी सवाल' के दूसरे दिन घटे शोज, संजय दत्त की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'आखिरी सवाल' के दूसरे दिन घटे शोज, संजय दत्त की फिल्म ने किया इतना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'कहीं के राजा हो क्या?' जब सलमान खान ने लाखों रुपये उधार लेकर पिता के लिए खरीदी घड़ी, भाईजान को खूब पड़ी थी डांट
'कहीं के राजा हो क्या?' जब सलमान खान ने लाखों रुपये उधार लेकर पिता के लिए खरीदी घड़ी

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गंगा जल संधि पर निर्भर करेंगे भारत और बांग्लादेश के रिश्ते', तारिक रहमान के मंत्री का बड़ा बयान
'गंगा जल संधि पर निर्भर करेंगे भारत और बांग्लादेश के रिश्ते', तारिक रहमान के मंत्री का बड़ा बयान
Dhar News: HC फैसले के बाद भोजशाला में हवन-पूजन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं– 'आस्था-विश्वास की बड़ी विजय'
HC फैसले के बाद भोजशाला में हवन-पूजन, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर बोलीं– 'आस्था-विश्वास की बड़ी विजय'
DC vs RR मैच में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 3 छक्के लगाकर तोड़ देंगे अभिषेक का रिकॉर्ड
DC vs RR मैच में इतिहास रच सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 3 छक्के लगाकर तोड़ देंगे अभिषेक का रिकॉर्ड
NEET पेपर लीक: प्रोफेसर मनिषा मांढरे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट
प्रोफेसर मनिषा मांढरे 14 दिन की CBI कस्टडी में, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट
कभी शोबिज की दुनिया में काम करती थी ये महिला, अब बदहाल हालत, बोली- मरने का टाइम आ गया है
कभी शोबिज की दुनिया में काम करती थी ये महिला, अब बदहाल हालत, बोली- मरने का टाइम आ गया है
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर अटैक पूरी तरह गलत', संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर अटैक पूरी तरह गलत', संयुक्त राष्ट्र में भारत का बड़ा बयान
UP Private Universities Quality Check : यूपी में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज पर बड़ा एक्शन! क्वालिटी चेक के लिए 11 कमेटी गठित
यूपी में प्राइवेट यूनिवर्सिटीज पर बड़ा एक्शन! क्वालिटी चेक के लिए 11 कमेटी गठित
Vat Savitri Puja in Train: चलती ट्रेन में महिला ने की वट सावित्री की पूजा, 3AC कोच में की बरगद की परिक्रमा; देखें वीडियो
चलती ट्रेन में महिला ने की वट सावित्री की पूजा, 3AC कोच में की बरगद की परिक्रमा; देखें वीडियो
Embed widget