एक्सप्लोरर

Gadar 2: हेमा मालिनी ने भी देखी ‘गदर 2',सनी देओल की परफॉर्मेंस को बताया शानदार, एक्टर ने सौतेली मां के रिव्यू पर यूं किया रिएक्ट

Gadar 2: हाल ही में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘गदर 2' देखी थी. वहीं एक्टर ने अब इस पर अपना रिएक्शन दिया है.

Sunny Deol Reaction On Hema Malini Watched Gadar 2: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ‘गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म साल 2001 की ब्लॉकबस्टर 'गदर: एक प्रेम कथा' की सीक्वल है और ये बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर इतिहास रच रही है. अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू मिला था. वहीं अब सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी भी ‘गदर 2' देखने से खुद को रोक नहीं पाई. उन्होंने फिल्म देखने के बाद सनी की एक्टिंग की जमकर तारीफ भी की. वहीं सनी देओल ने भी हेमा के ‘गदर 2' देखने पर रिएक्शन दिया है.

हेमा मालिनी ने देखी ‘गदर 2'
शनिवार रात एक्ट्रेस को 'गदर 2' देखने के बाद एक थिएटर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था. जब उनसे फिल्म को लेकर उनके रिव्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की और सनी देओल की परफॉर्मेंस को 'शानदार' बताया. उन्होंने हिंदी में कहा, "गदर देख कर आई हूं. बहुत ही अच्छा लगा. जो उम्मीद थी वैसी ही थी. बहुत दिलचस्प है. ऐसा लग रहा था कि 70 और 80 के दशक की उस जमाने की फिल्म के जैसा एक दौर है. उस दौर को लेके आए हैं अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है.”


Gadar 2: हेमा मालिनी ने भी देखी ‘गदर 2',सनी देओल की परफॉर्मेंस को बताया शानदार, एक्टर ने सौतेली मां के रिव्यू पर यूं किया रिएक्ट

हेमा मालिनी ने ‘गदर 2' में सनी की परफॉर्मेंस की तारीफ की
हेमा मालिनी ने सनी की परफॉर्मेंस को 'शानदार' बताया, और कहा, 'उत्कर्ष, अनिल शर्मा जी के बेटे उन्होंने भी बहुत ब्यूटीफुल एक्टिंग की है, जो नई लड़की है, वो भी बहुत अच्छी है. ये पिक्चर देख कर एक दम राष्ट्र की प्रति जो भाव होना चाहिए, देशभक्ति, वो बहुत ही है. मुस्लिम के प्रति जो भाई चारा होना चाहिए, उस विषय को आखिरी में लेके आए हैं, यह भारत और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा मैसेज है."

हेमा मालिनी के ‘गदर 2' देखने पर सनी देओल ने किया रिएक्ट
वहीं सनी देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर थिएटर से बाहर निकलते हुए हेमा की एक तस्वीर को रीपोस्ट किया है. दरअसल ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा शेयर की गई ओरिजनल पोस्ट में लिखा था, "जब हिंदुस्तान की ड्रीम गर्ल ने देखी हिंदुस्तान के बेटे की कहानी!" सनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ की पोस्ट को बिना किसी कैप्शन के शेयर किया था. हालांकि, इससे ये जरूर हिंट मिला कि सनी देओल हेमा मालिनी के फिल्म देखने से खुश हैं.


Gadar 2: हेमा मालिनी ने भी देखी ‘गदर 2',सनी देओल की परफॉर्मेंस को बताया शानदार, एक्टर ने सौतेली मां के रिव्यू पर यूं किया रिएक्ट

धर्मेंद्र ने भी बेटे सनी की ‘गदर 2' की सक्सेस पर की थी बात
इससे पहले एक इंटरव्यू में धर्मेंद्र ने अपने बेटे की फिल्म की सक्सेस के बारे में भी बात की थी. उन्होंने टाइम्स नाउ को बताया कि ऐसी संभावना है कि फिल्म की सफलता पहले भाग से आगे निकल जाएगी. वेटरन एक्टर ने कहा था, "इसका मतलब है कि गदर 2 के दर्शकों का एक बड़ा हिस्सा तब पैदा भी नहीं हुआ था जब पहली गदर रिलीज हुई थी और फिर भी, वे सिनेमाघरों में जयकार कर रहे हैं, सीटियां बजा रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं. लोग फिल्म के दीवाने हो रहे हैं."

ये भी पढ़ें:-Banita Sandhu और AP Dhillon के फोटोज पर फैंस ने किया रिएक्ट, बोलें- 'तुम दोनो का अब ज्यादा हो गया है...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget