एक्सप्लोरर

Sunny Deol पर लगे धोखाधड़ी के आरोप पर उनके वकील रिजवान मर्चेंट ने क्या कहा? प्रोड्यूसर को लेकर दिया बड़ा बयान

Sunny Deol News: सनी देओल के वकील रिजवान मर्चेंट और निर्माता विशाल राणा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसके बाद वकील रिजवान मर्चेंट ने एबीपी न्यूज को अलग से इंटरव्यू भी दिया है.

Sunny Deol News: निर्माता सौरव गुप्ता ने सनी देओल पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. इन सभी आरोपों का आज यानी 1 जून को सनी देओल के‌ वकील रिजवान मर्चेंट ने जवाब दिया है. उन्होंने इस संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सनी देओल का पक्ष रखा. इस दौरान वकील ने एपीबी न्यूज से बातचीत की और कुछ अहम बातों का खुलासा भी किया है.

वकील रिजवान मर्चेंट ने सौरव गुप्ता के तमाम आरोपों को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सनी देओल के ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो सभी झूठे और बेबुनियाद हैं. 

सनी देओल के वकील रिजवान मर्चेंट ने क्या कहा?

रिजवान मर्चेंट ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में कोई FIR और किसी तरह की धाराओं के तहत कोई मामला दर्ज नहीं किया है और अगर इस मामले में दम होता तो पुलिस बकायदा केस दर्ज करती. रिजवान ने कहा कि कानून सम्मत और अनुबंध के तहत जब सौरव गुप्ता द्वारा सनी को दिये गये पैसे Forfeit (जब्त) कर लिए गये और अनुबंध को टर्मिनेट कर दिया गया, तब जाकर सौरव को यह मामला मीडिया में उछालने का खयाल आया और इससे पहले तक वो चुप थे.

रिजवान‌ मर्चट ने कहा कि सौरव गुप्ता द्वारा लगाये गये इल्जाम उनके क्लायंट को बदनाम‌ करने की एक सोची-समझी साजिश है. वकील रिजवान मर्चेंट ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सनी देओल अपने पास मौजूद तमाम सबूतों के साथ पुलिस के साथ सहयोग करेंगे और सौरव गुप्ता के हर आरोप का जवाब कानूनी तरीके से देंगे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

रिजवान मर्चेंट ने एबीपी न्यूज के सवाल के जवाब में कहा कि सौरव ने अनुबंध का एक पन्ना बदलने और अपनी शर्तें जोड़ने का जो इल्जाम लगाया है, वो सरासर गलत है और अनुबंध की तमाम शर्तें उन्हीं की उपस्थिति और उनकी जानकारी में तैयार की गई और सनी द्वारा उठाए जाने वाले हर कदम की उन्हें अच्छी तरह से जानकारी थी. रिजवान मर्चेंट ने कहा कि जब हमने सौरव गुप्ता के साथ अनुबंध को टर्मिनेट करने और बाद में पैसे Forfeit करने का नोटिस भेजा तो उन्हें इसमें से किसी का भी कभी कोई जवाब क्यों नहीं दिया.

सनी देओल के साथ दो फिल्में बना‌ चुके विशाल राणा भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे जिन्होंने कहा कि वो सनी देओल के साथ पहले दो फिल्में बना चुके हैं और अब उनके‌ साथ तीसरी फिल्म बना रहे हैं, ऐसे में उन्हें एक प्रोड्यूसर होने के नाते कभी सनी देओल से कोई समस्या पेश क्यों नहीं आई?

विशाल राणा ने‌ कहा कि पहले वे सौरव गुप्ता की कंपनी के साथ उनकी फिल्म को को-प्रोड्यूस करने वाले थे, मगर बाद में सौरव गुप्ता के ही कहने पर ही उन्हें इस प्रोजेक्ट से हटना पड़ा क्योंकि वो अकेले ही सनी के साथ फिल्म प्रोड्यूस करना चाहते थे.

विशाल राणा ने यह भी कहा कि सनी के कहने पर वो सौरव को इस प्रोजेक्ट में हर तरह की मदद कर रहे थे और ऐसे में वे सनी देओल और सौरव गुप्ता के बीच हुए तमाम तरह के अनुबंधों के खुद ही गवाह हैं जिसमें किसी भी तरह की कोई धांधली नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें: बेहद लग्जरी और ग्रैंड है अनंत-राधिका के दूसरे प्री-वेडिंग का इंतजाम, सामने आईं इनसाइड तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वालै है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वालै है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
'खाते इस देश का हैं लेकिन...' नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा 'लोमड़ी', बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस
'खाते इस देश का हैं लेकिन...' नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा 'लोमड़ी
Live Update: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ प्री टिकट सेल में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' प्री टिकट सेल में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 1 बजे तक का कलेक्शन
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget