एक्सप्लोरर

Sunny Deol Ott Debut: अब ओटीटी पर गदर मचाने के लिए तैयार हैं सनी देओल, सुपरस्टार ने बताई अपनी पूरी प्लानिंग

Sunny Deol Ott Debut: 'गदर 2' में धमाल मचाने के बाद अब सुपरस्टार सनी देओल ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं. तो आइए जानते हैं सनी देओल के इस प्रोजेक्ट के बारे में...

Sunny Deol Ott Debut: बॉलीवुड के सुपरस्टार सनी देओल को लेकर एक खास खबर सामने आई है, जिसे सुनकर उनके फैंस खुशी से झूम उठेंगे. बताया जा रहा है कि सनी पाजी जल्द ही ओटीटी पर धमाल मचाने वाले हैं. जी हां, सुपरस्टार अब अपने ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार हैं.

इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने दी है. उन्होंने बताया कि वह इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाएंगे.

अब ओटीटी पर गदर मचाने के लिए तैयार हैं सनी देओल
बता दें कि साल 2023 में सनी देओल ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' से बॉक्स ऑफिस का पूरा सिस्टम हिला कर रख दिया था. वहीं थिएटर में धमाल मचाने के बाद अब एक्टर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं. 

सुपरस्टार ने बताई अपनी पूरी प्लानिंग
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्टस के मुताबिक, सनी देओल ने कहा है कि 'मेरे पास कई सारी फिल्में हैं. अभी मैं जो भी फिल्में कर रहा हूं वो थिएटर के लिए हैं. इसके अलावा मेरे पास कुछ प्रोजेक्ट्स है जो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाएगें. कुछ चीजें हैं जो मैं  चाहता हूं जिसके लिए थिएटर में स्पेस मिलना मुश्किल हो सकता है इसलिए हम इसे ओटीटी पर लेकर आएंगे.'

उन्होंने आगे ये भी कहा कि 'ये काफी एक्साइटिंग होगा. मैं जितना इसे करूंगा, दर्शक उतना ही इसे देखेंगे और ये जान पाएंगे कि मैं इसे करने में सक्षम हूं या नहीं. कोई केवल एक ही तरह का काम नहीं करना चाहता है' 

इस फिल्म में आएंगे नजर
वहीं सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वो अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर खूब चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म को लेकर अच्छा खासा शोर है. फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. बता दें कि इस फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और राजकुमार संतोषी इसे डायरेक्ट करेंगे. इसी के साथ ये तिकड़ी पहली बार किसी फिल्म के लिए एक साथ आई हैं.

फिल्म की स्टार कास्ट
वहीं हाल ही में डायरेक्टर से फिल्म की स्टारकास्ट का भी ऐलान कर दिया था. लाहौर 1947 में सनी देओल के अपोजिट प्रीति जिंटा को कास्ट किया गया है. ऐसे में फैंस दोनों को दोबारा से बर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं सनी देओल की इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

ये भी पढ़ें: Salman Khan Dabangg Movie: दबंग फिल्म में सलमान ने अपने ही भाई से वरूली थी इतनी मोटी रकम, अरबाज खान ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिन फिल्मों में मेरी पिटाई होती है वो...' राजपाल यादव ने रोहित शर्मा के सामने खोला अपनी सक्सेस का राज
'जिन फिल्मों में मेरी पिटाई होती है वो...' राजपाल यादव ने खोला अपनी सक्सेस का राज
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
लाइव: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में धमाका, बादशाह ने किया रिव्यू, बोले- मुझे रुला दिया
दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा
दलेर मेहंदी विवाद पर अभिजीत भट्टाचार्य ने किया रिएक्ट, बोले- मैं कभी जनता को धोखा नहीं दूंगा
आखिरी समय में ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना, कहा था- मुझे भी सजा मिल गई
आखिरी समय में ऑफिस में अकेले बैठे रहते थे राजेश खन्ना, कहा था- मुझे भी सजा मिल गई

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
'गलत नंबर डायल कर दिया, ये तो विरोध प्रदर्शन का दौर है', आरक्षित सीटों के रोटेशन पर CJI का तंज
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
CM मोहन यादव से हुई भूल, अखिलेश वीडियो शेयर कर बोले- समझदार तो पीछे वाला है
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget