एक्सप्लोरर

'मैंने कुछ निगल लिया है...', करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने मरने से पहले बोली थी ये आखिरी लाइन

Sunjay Kapur Last Words: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर ने मरने से पहले बताया था कि उनके मुंह में कुछ चला गया है. बाद में भी ये खुलासा हुआ कि उन्होंने मुधुमक्खी निगल ली थी.

Sunjay Kapur Last Words: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया. यूके में पोलो खेलते हुए उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद संजय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. मरने से पहले संजय कपूर के आखिरी बोल क्या थे, इसका खुलासा हो गया है.

द टेलीग्राफ के मुताबिक संजय कपूर ने आखिरी लाइन कही थी- 'मैंने कुछ निगल लिया है.' बाद में रिपोर्ट्स में भी खुलासा हुआ कि संजय ने मधुमक्खी निगल ली थी जिसने उनके गले में डंक मार दिया था. इसके बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया.

दिल्ली में होगा संजय कपूर का अंतिम संस्कार
बता दें कि संजय कपूर के पास अमेरिकी नागरिकता है, ऐसे में उनकी डेड बॉडी को भारत लाने में समय लग रहा है. उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होना है. संजय के ससुर अशोक सचदेव ने एनडीटीवी को बताया कि अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा. उन्होंने कहा- 'पोस्टमॉर्टम अभी चल रहा है. कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए भारत लाया जाएगा.'

संजय कपूर ने की थी तीन शादियां
करिश्मा कपूर से पहले संजय कपूर ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से शादी की थी जिनसे चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया था. इसके बाद 2003 में संजय और करिश्मा ने धूमधाम से शादी रचाई थी. करिश्मा और संजय ने 2016 में तलाक ले लिया था. इसके बाद संजय ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी.

करिश्मा ने संजय पर लगाए थे संगीन आरोप
तब एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन पर हनीमून की रात उन्हें नीलाम करने का आरोप लगाया था. तलाक की अर्जी के साथ एक्ट्रेस ने कोर्स में संजय और उनकी मां पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे.करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए, उनकी एक बेटी समायरा और बेटा किआन है.  तलाक के बाद दोनों बच्चे करिश्मा के साथ ही रहते हैं. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- 'द वन' और 'द पैराडाइज' का कलेक्शन
संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' ने भी किया गजब, जानें- कलेक्शन
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'दृश्यम 3' का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल की चौथी फिल्म
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
पृथ्वी पर नहीं बनती तो कहां से आई चांदी, क्या यह पूरी तरह खत्म हो जाएगी?
Embed widget