एक्सप्लोरर

Watch: बेटे संग रैंप पर उतरी थीं सुनीता आहूजा, गोविंदा का नाम सुनते हीं झल्लाईं, वीडियो देख हैरान हुए लोग

Sunita Ahuja- Govinda: हाल ही में एक फैशन शो के दौरान सुनीता आहूजा से गोविंदा को लेकर सवाल किया गया था जिसे सुनकर स्टार वाइफ ने हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया. इसकी वीडियो अब वायरल हो रही है.

Sunita Ahuja Reaction On Govinda Name: गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनके बच्चे टीना आहूजा और यशवर्धन हाल ही में मुंबई में एक फैशन इवेंट में शामिल हुए थे. टीना ने रैंप पर वॉक किया और वे फैशन इवेंट में एनआईएफ ग्लोबल नवी मुंबई के लिए शो ओपनर थीं, जबकि सुनीता और यशवर्धन भी फैशन इवेंट के दौरान स्टेज पर पोज देते नजर आए. वहीं इस दौरान पैप्स ने सुनीता से गोविंदा को लेकर सवाल किया तो स्टार वाइफ ने ऐसा रिएक्शन दिया कि अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

गोविंदा का नाम सुन सुनीता आहूजा ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में सुनीता आहूजा और उनके बेटे यशवर्धन एक फैशन इवेंट में एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. सुनीता ने जहां शाइनी को-ऑर्ड सेट पहना था, वहीं उनके बेटे ने ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और ऑलिव कलर की पैंट पहन रखी थी. इस दौरान पत्रकारों ने सुनीता से पूछा, "गोविंदा सर कहां पे हैं?" वहीं एक्टर का नाम सुनीता ने हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया उन्होंने हाथ के इशारे से पैप्स को 'चुप रहने' के लिए कहा. इस बीच, यशवर्धन ने उनकी ओर देखा और मुस्कुराकर सभी को थैंक्यू किया और मंच से चले गए.

वहीं जब सुनीता जा रही थीं तो एक फोटोग्राफर ने कहा, "मिस कर रहे हैं सर को." इस पर सुनीता ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, "एड्रेस दे दूं?”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

सुनीता की वीडियो पर भड़के गोविंदा के फैंस
वहीं सुनीता आहूजा के वीडियो को देख गोविंदा के फैंस भड़क रहे हैं. एक ने लिखा, ‘फेमस होने के बाद गोविंदा को रास्ते से हटा दिया.” एक अन्य ने लिखा, ‘लगता हैं पूरे परिवार ने गोविंदा को अकेला छोड़ दिया है.
जिसने अपना पेट काट कर इन सब को बड़ा किया और उनके नाम से ही आज फेमस है.आज मज़े ले रहे हैं.’ एक और ने लिखा, “ गोविंदा इसके साथ कैसे टाइम स्पेंड करते होंगे.”

गोविंदा और सुनीता के तलाक के रूमर्स भी फैले थे
बता दें कि फरवरी में रूमर्स फैल गए थे कि गोविंदा और सुनीता लगातार मतभेदों और लाइफस्टाइल में अंतर गोने की वजह से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं. वहीं एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रह रहे हैं. उन्होंने पिछले 12 सालों से अकेले ही अपना बर्थडे मनाना का भी जिक्र किया था. हालांकि तलाक की अफवाहों के बीच सुनीता ने पूरे विश्वास के साथ कहा कि कोई भी उन्हें गोविंदा से अलग नहीं कर सकता.

 उन्होंने कहा था, "अलग-अलग रहते हैं मतलब जब उन्हें राजनीति में शामिल होना था तब मेरी बेटी जवान हो रही थी, तो सारे कार्यकर्ता घर पर आते थे. अब जवान बेटी है, हम हैं, हम शॉर्ट्स पहन के घर में घूमते हैं, तो इसलिए हमने सामने ऑफिस ले लिया था. हमको, मुझे और गोविंदा को इस दुनिया में अगर कोई अलग कर दे, किसी का माई का लाल हो तो सामने आ जाए.”

ये भी पढ़ें:-हाईवे के प्रमोशन में आलिया संग नजर आए थे रणबीर कपूर, अब रणदीप हुड्डा का छलका दर्द, बोले-उनका इस पिक्चर से....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 7वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 8 बजे तक 44 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget