एक्सप्लोरर

'भगवान पर भी तो उंगली उठती है', बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर बोले  Suniel Shetty, कहा- 'वो एक बुरा दौर था'

 Suniel Shetty: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने हाल ही में बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर बात की. एक्टर ने कहा कि वो एक बुरा दौर था जिससे अब हम बाहर आ गए हैं. अब वो ट्रोल्स कहीं नहीं हैं.

Suniel Shetty On Bollywood Boycott Trend: सुनील शेट्टी बॉलीवुड के मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. सुनील ने अपने करियर में कईं हिट फिल्में दी हैं. इन सबके बीच सुनील ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में साल 2022 में शुरू हुए बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर खुलकर बात की साथ ही इसे एक बुरा दौर भी बताया और कहा कि वे ट्रोल अब कहीं नहीं हैं.

बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर क्या बोले सुनील शेट्टी
2022 सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ जैसी बड़ी बजट की फिल्मों की रिलीज के दौरान बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड शुरू किया था. इस वजह से कईं फिल्मों को काफी नुकसान भी हुआ था. वहीं अब सुनील शेट्टी ने इस ट्रेंड पर बात की. एएनआई को दिए इंटरव्यू में  सुनील ने कहा, “मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक फेज था, एक आंदोलन था जो आया और चला गया. बॉलीवुड के साथ बहुत सारी चीज़ें हो रही थीं और '#बॉयकॉट बॉलीवुड' एक वायरल चलन था, एक बड़ा आंदोलन जो उस समय हमारी इंडस्ट्री में पहले से ही जो हो रहा था उसे और ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा था.”

'भगवान पर भी तो उंगली उठती है
इंटरव्यू के दौरान योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी मुलाकात को याद करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा, “लेकिन जब मैंने योगी जीसे बात की, तो मैं ईमानदार था. पहली बात जो मैंने उनसे कही, वह थी, 'भगवान पर भी तो उंगली उठती है, हम तो इंसान हैं.' उन्होंने इसे बहुत पॉजिटिवली लिया.”

बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड चलाने वाले ट्रोल अब कहां हैं?
सुनील ने आगे कहा, “ये सभी ट्रोल अब कहां हैं? क्या हैशटैग अब मौजूद है? सिर्फ 10 लोग इधर-उधर, सोशल मीडिया पर बायकॉट बॉलीवुड पोस्ट डालने का अब कोई मतलब नहीं रह गया है. उस समय इसका कोई मतलब नहीं था जब यह एक वायरल ट्रेंड बन गया था.मेरा मानना ​​है कि यह सिर्फ एक फेज था जिससे हम बाहर निकल गए. हम बस एक बुरे दौर से गुज़रे.

सुनील शेट्टी वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी के पास कईं एक्साइटिंग प्रोजेक्ट्स हैं. वह निर्देशक स्वरूप राज मेदारा की अपकमिंग फैमिली ड्रामा ‘उड़ जा नन्हे दिल’ में गौरव कांबले और सुरेंद्र पाल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगें. इसके अलावा वह अपकमिंग एक्शन फिल्म कोड एआई में भी नजर आएंगें. सुनील के पास ‘हेरा फेरी 3’, ‘आवारा पागल दीवाना 2’, ‘वेलकम टू द जंगल’, ‘शूटआउट एट बायकुला’ सहित कईं शानदार फिल्में हैं.

ये भी पढ़ें- Prabhas की फिल्म 'सालार' का पहला गाना ‘​​सूरज ही छांव बनके’ हुआ रिलीज, दोस्ती की मिसाल देता ये सॉन्ग छू रहा लोगों का दिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget