एक्सप्लोरर

क्यों टूटी थी Sunidhi Chauhan की पहली शादी? सालों बाद छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- 'मैं अपनी गलतियों की वजह से...'

: बॉलीवुड की बेहद फेमस सिंगर सुनिधि चौहान ने 18 साल की उम्र में शादी कर ली थी लेकिन उनकी ये शादी एक साल भी नहीं चली. वहीं सुनिधि ने अब इस पर बात की है.

Sunidhi Chauhan On Her Failed Marriage: सुनिधि चौहान बेहद टैलेंटेड सिंगर हैं. उन्होंने बॉलीवुड की तमाम फिल्मों में एक से बढ़कर एक गानें गाए हैं जो सुपरहिट रहे हैं. प्रोफेशनल लाइफ में बेहद सक्सेसफुल सुनिधि की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही थी. प्लेबैक सिंगर ने महज 18 साल की उम्र में 2002 में एक्टर बॉबी खान से शादी कर ली थी. हालांकि इनकी शादी एक साल में ही टूट गई थी. हाल ही में, सुनिधि ने एक इंटरव्यू में अपनी पिछली शादी के बारे में कईं चौंकाने वाले खुलासे किए.

'मैं जो कुछ भी हूं अपनी गलतियों की वजह से हूं'
सुनिधि चौहान पिछले 24 सालों से म्यूजिक इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. जब भी उनकी पर्सनल लाइफ की बात आती है तो वह हमेशा लो प्रोफ़ाइल में रहती हैं. हालांकि, बॉलीवुड बबल के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में सिंगर ने इनडायरेक्टली बॉबी खान के साथ अपनी असफल शादी के बारे मे बात की.

उन्होंने कहा, ''मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं, भूलों की तरह. लेकिन मैं उनके लिए आभारी हूं क्योंकि मैं जो भी हूं उन गलतियों के कारण ही हूं. अगर वो गलतियां नहीं होती तो मैं बहुत बोरिंग होती. मैं लाइफ में अच्छी चीजों से वंचित रह जाती क्योंकि एक बार जब आप डार्क साइड को टच करते हैं, तभी आप उससे बाहर आते हैं और लाइट देखते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “जब मैं इसमें थी, तब भी मैं अच्छा समय बिता रही थी, मैं जानती थी कि मैं गलत जगह पर हूं, लेकिन मैं यह भी जानती थी कि गलत जगह ज्यादा समय तक नहीं रहेगी. मैं इससे बाहर निकलने वाली थी. अगर कोई इसके बारे में बोलता है, तो मैं इसे केवल एक ऐसी चीज के रूप में देखती हूं जिसने मुझे एक बेहतर इंसान बनने में मदद की है.''

सुनिधि चौहान ने दूसरी शादी हितेश सोनिक से की है
सुनिधि चौहान की पहली शादी मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर अहमद खान के भाई बॉबी खान से हुई थी. एक साल बाद दोनों अलग हो गए. 9 साल बाद सुनिधि चौहान ने म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की थी.उनका एक 5 साल का बेटा भी है जिसका नाम तेग है.

ये भी पढ़ें:-Shabana Azmi Birthday: शबाना में यूं फूटे थे एक्टिंग के 'अंकुर', एक्ट्रेस को किस करके बटोर चुकीं सुर्खियां

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunidhi Chauhan (@sunidhichauhan5)

सुनिधि चौरान ने फिल्म ‘मस्त’ से प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की थी
सुनिधि चौहान ने 1999 की फिल्म ‘मस्त’ से प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी. इसमें उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माए गए तीन गाने गाए थे. इसके बाद  सुनिधि ने भागे रे मन, मेहबूब मेरे और साकी साकी जैसे गानों के साथ खुद को हिंदी सिनेमा में लीडिंग सिंगर्स में से एक के रूप में स्थापित कर लिया था.

ये भी पढ़ें:-Shabana Azmi Birthday: शबाना में यूं फूटे थे एक्टिंग के 'अंकुर', एक्ट्रेस को किस करके बटोर चुकीं सुर्खियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget